{"_id":"66eb6fd5681706357007bb06","slug":"payment-stopped-for-contractors-who-left-work-incomplete-notice-issued-bareilly-news-c-4-bly1015-483978-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: काम अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदारों का रोका भुगतान, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: काम अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदारों का रोका भुगतान, नोटिस जारी
विज्ञापन
- नवागत नगर आयुक्त के आदेश पर शुरू हुई कार्रवाई, जवाब के आधार पर बनाई जाएगी रिपोर्ट
बरेली। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, लापरवाही और निर्देशों की अनदेखी के आरोपों से घिरे ठेकेदारों पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नवागत नगर आयुक्त के आदेश पर निर्माण विभाग ने संबंधित फर्मों के भुगतान पर रोक लगाते हुए उनको नोटिस जारी करना शुरू किया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद उसके आधार पर रिपोर्ट बनाकर नगर आयुक्त को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के ज्यादातर विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। पार्षदों से लेकर महापौर तक ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगा चुके हैं। तत्कालीन नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स और महापौर ने कई बार रुके हुए कामों को पूरा कराने के निर्देश दिए, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही। निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदारों को रिमाइंडर भी भेजे गए, लेकिन काम शुरू नहीं हुए। कई फर्मों ने टेंडर लेने और वर्कऑर्डर जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं किया।
नवागत नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने ऐसे ठेकेदारों की सूची तैयार कर नोटिस भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही निर्माण विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। नोटिस का जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर फर्म ब्लैकलिस्ट भी की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
ठेकेदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। जवाब मिलने तक उनके भुगतान पर रोक लगा दी गई है। अधूरे निर्माण को जल्द ही पूरा कराया जाएगा। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता