फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pattern of paper changed, mathematics questions got confusing

Bareilly News: पेपर का बदला पैटर्न, गणित के सवालों ने उलझाया

Sat, 24 Aug 2024 05:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Pattern of paper changed, mathematics questions got confusing
अभ्यर्थियों को केवाईसी व सत्यापन के लिए आधा घंटे पहले दिया गया प्रवेश, 29 केंद्रों पर हुई परीक्षा
विज्ञापन

बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन अभ्यर्थियों को केंद्रों पर केवाईसी व सत्यापन के लिए आधा घंटे पूर्व प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर का पैटर्न पिछली बार से बदला हुआ था। इसमें गणित के सवालों को हल करने में उन्हें अधिक समय लगा।
अभ्यर्थियों के लिए 120 मिनट में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करने थे। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के दो अंक व प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक की कटौती थी। प्रश्नपत्र में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग आदि के सवाल शामिल रहे। निगेटिव मार्किंग से बचने के लिए अभ्यर्थियों ने काफी सोच-समझकर सही उत्तर को चुनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

केंद्र से बाहर आए अभ्यर्थी प्रियंका, निशा, रितिका, शुभम, विनय ने बताया कि पिछले बार से प्रश्नपत्र अधिक कठिन था। गणित के सवालों ने अधिक उलझाया। पेपर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेष दिवस, खिलाड़ियों, जीएसटी, किताब और रचयिता से जुड़े प्रश्न आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएलएड, बीटेक, बीएससी वाले भी परीक्षा में हुए शामिल
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना जरूरी होता हैं, लेकिन केंद्रों पर पहुंचे कई अभ्यर्थी स्नातक कर चुके थे। कई तो बीटेक, बीएससी उत्तीर्ण थे। अमरोहा से आए अभ्यर्थी ने बताया कि वह बीएलएड के साथ ही पिछले दो वर्ष से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। कहा कि दोबारा पेपर हो रहा है। पूर्व में भी अच्छा हुआ था, इस बार पेपर में कई बदलाव किए गए हैं।

केंद्र ढूंढने में हुई परेशानी

बरेली कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज जैसे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। ऑटो व ई-रिक्शा के माध्यम से वह आसानी से इन केंद्रों तक पहुंच गए। वहीं, जंक्शन और बस अड्डे से दूर वाले केंद्रों तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को काफी समय लगा। अभ्यर्थी विभिन्न माध्यमों से परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्राप्त करते रहे।
खुलवाईं राखियां, जूते उतरवाकर ली गई तलाशी
परीक्षा की शुचिता को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों से बैंड, ब्रेसलेट, राखी, कड़ा आदि उतरवा लिए गए। वहीं, जूते उतरवाकर भी तलाशी ली गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद बैग वापस लेेने के लिए बरेली कॉलेज में अभ्यर्थी परेशान हुए। अभ्यर्थी सामान वापस लेने के लिए केंद्र पर काफी देर तक भटकते रहे। संवाद



परिजनों के साथ पहुंचीं महिला अभ्यर्थी

आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुईं। इनके साथ परिजन भी आए। परिजनों को केंद्र के बाहर ही दो घंटे इंतजार करना पड़ा।



बातचीत:

अच्छा परिणाम आने की उम्मीद
सामान्य ज्ञान और गणित के सवाल कठिन थे। इस बार पेपर का पैटर्न बदला हुआ था। हिंदी के प्रश्नों को हल करने में अधिक समय नहीं लगा। पूरी तैयारी थी, अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है। - मानवेंद्र कुमार, अभ्यर्थी, रायबरेली

सोच समझकर लिखा उत्तर

गणित के प्रश्नों को हल करने में अन्य की अपेक्षा अधिक समय लगा। निगेटिव मार्किंग के कारण काफी सोच समझकर उत्तर लिखा। इस बार मानसिक अभिरुचि के सवाल पेपर में शामिल नहीं थे। - अमन अलुना, अभ्यर्थी, अमरोहा

पेपर अच्छा हुआ है। बस गणित के सवालों ने उलझाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रयास किया है। - शालिनी, अभ्यर्थी, शाहजहांपुर
पेपर मध्यम स्तर का रहा। इसके लिए लंबे समय से तैयारी कर रहा था। बेहतर परिणाम की उम्मीद है। -नरेंद्र सिंह, अभ्यर्थी, अमरोहा
पूर्व में पेपर आसान आया था। इस बार काफी बदलाव किया गया। ऐसे में सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल हल करना चुनौतीपूर्ण रहा। - किरन मीना, अभ्यर्थी, बदायूं
बार-बार पेपर लीक होने से मनोबल गिर रहा है। काफी समय से तैयारी कर रहा हूं, पेपर लीक होने से यह प्रभावित हुई। पेपर आसान रहा।-रितेश, अभ्यर्थी, लखनऊ
सामान्य ज्ञान छह महीने से अधिक पुराना पूछा गया। पाई चार्ट के सवाल थोड़े कठिन थे। गणित और रीजनिंग के प्रश्नों को हल करने में ज्यादा समय लगा। -गौरव वर्मा, अभ्यर्थी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed