{"_id":"67ec5620b5013a7fa7014b6c","slug":"patriots-will-emerge-from-atal-residential-schools-cm-bareilly-news-c-4-lko1064-610639-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल आवासीय विद्यालयों से निकलेंगे राष्ट्रभक्त : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल आवासीय विद्यालयों से निकलेंगे राष्ट्रभक्त : सीएम
विज्ञापन
बरेली। पूरे प्रदेश में अटल आवासीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं। नई पीढ़ी को इन विद्यालयों से राष्ट्रवाद की शिक्षा मिलेगी। ये विद्यालय राष्ट्रभक्त तैयार करने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। मंगलवार को नवाबगंज क्षेत्र के अधकटा नजराना में 73 करोड़ की लागत से तैयार अटल आवासीय विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें कहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में 100 अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण की योजना शुरू की थी। 16 विद्यालय बनकर शुरू हो गए हैं। बरेली में 17वां विद्यालय बनकर तैयार है। यहां श्रमिकों के बच्चों को स्तरीय शिक्षा मिलेगी। मुरादाबाद में भी अटल आवासीय विद्यालय की शुरुआत हाेने जा रही है। अभी तक यहां के बच्चे लखनऊ और बुलंदशहर में पढ़ रहे थे। इस वर्ष से छठवीं और नौवीं कक्षा के बच्चे यहां पढ़ने आ गए हैं। जो बच्चे छठवीं से सातवीं और नौवीं से दसवीं में गए हैं, उनको 15 अप्रैल को यहां शिफ्ट किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें भवन सन्निर्माण बोर्ड से प्राप्त होने वाले धन का बंदरबांट करती थीं, लेकिन प्रधानमंत्री के विजन ने यह लूट-खसोट बंद करा दी है। अब बोर्ड के पैसे से अटल आवासीय विद्यालय की परिकल्पना साकार हुई है। सीएम ने विद्यालय के लिए जमीन दिलाने के लिए सांसद छत्रपाल गंगवार और विधायक डॉ. एमपी आर्या को बधाई दी। सीएम ने कहा कि इस विद्यालय में छात्र-छात्राओं के रहने-खाने, शिक्षा, खेलकूद के मैदान के साथ लाइब्रेरी की उत्तम व्यवस्था दी गई है। सीएम ने विधायक डॉ. एमपी आर्या की विकास को समर्पित पुस्तक संकल्प का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
सांसद ने ली विद्यालय की जिम्मेदारी
सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि पेशे से वह खुद शिक्षक हैं। वह खुद यहां आकर देखेंगे कि पढ़ाई कैसी चल रही है? उन्होंने जिम्मेदारी ली कि वह विद्यालय की चिंता करेंगे। बच्चों का भविष्य बेहतर बनाकर उनको आगे बढ़ाएंगे। बरेली जनपद के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि जिन श्रमिकों के बच्चों को कोई पूछता नहीं था, उनके लिए राज्य सरकार ने पहल की है। श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार ने ऐसे अटल आवासीय विद्यालय बनाए हैं, जिनको देखने दूसरे राज्यों से मंत्री-अधिकारी यहां आ रहे हैं।