राहत की खबर: यहां सीटी स्कैन के लिए नहीं भटकेंगे मरीज, आठ हजार तक की 25 जांचें होंगी निशुल्क
बरेली के तीन सौ बेड अस्पताल में स्थापित यूनिट में आठ हजार रुपये तक की 25 तरह की जांचें अब निशुल्क हो सकेंगी। इसका संचालन पीपीपी मोड पर होगा। जल्द ही इस यूनिट का उद्घाटन हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीटी स्कैन जांच के लिए भारी-भरकम खर्च से मरीजों को जल्द राहत मिलने वाली है। बरेली के तीन सौ बेड अस्पताल में स्थापित यूनिट में आठ हजार रुपये तक की 25 तरह की जांचें अब निशुल्क हो सकेंगी। सीएमओ ने यूनिट के उद्घाटन के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र भेजकर समय मांगा है। यहां तीन सौ बेड समेत जिला अस्पताल, सीएचसी, यूपीएचसी, पीएचसी से रेफर मरीजों का निशुल्क सीटी स्कैन हो सकेगा।
एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि इसका संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर होगा। जो भी खर्च आएगा, सरकार उसकी भरपाई उठाएगी। मरीजों से जांच के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। शासन स्तर से संचालन का टेंडर हो चुका है। संबंधित फर्म के प्रोजेक्ट हेड निशांत के साथ संचालन को लेकर मंथन हुआ।
नाथधाम टाउनशिप: सस्ते भूखंड होने पर गाजियाबाद-मुरादाबाद के लोगों ने भी दिखाई दिलचस्पी, सात दिन में 515 आवेदन
उन्होंने बताया कि सामान्य ओपीडी पर्चे पर सीटी स्कैन नहीं होगा। इसके लिए फर्म की ओर से एक विशेष रेफरल पर्चा निर्धारित किया गया है। इस पर डॉक्टर की ओर से मरीज को जांच के लिए रेफर किया जाएगा। यहां निजी अस्पताल के मरीजों की सीटी स्कैन जांच नहीं होगी। अपरिहार्य स्थितियों में सीएमओ इसके लिए भी अनुमति दे सकते हैं।
प्रोजेक्ट हेड निशांत ने बताया कि यूनिट में स्थापित मशीन अत्याधुनिक है, जो 40 लेयर तक सीटी स्कैन करने में सक्षम है। साथ ही, 25 अलग-अलग सीटी स्कैन जांचें भी हो सकेंगी। इनकी कीमत अन्य डायग्नोसिस सेंटर पर दो हजार से लेकर आठ हजार रुपये तक है।
इन जांचों का नहीं देना होगा शुल्क
प्रोजेक्ट हेड निशांत के मुताबिक, यूनिट में सभी सीटी कंट्रास्ट के साथ और बगैर कंट्रास्ट दोनों तरह की जांचें होंगी। इनमें एंजियोग्राफी, चेस्ट, पेल्विस, अपर-लोअर एब्डोमेन, ट्रिपल फेज सीटी एब्डोमेन और इसकी एंजियोग्राफी, एंटेरोक्लाइसिस, नेक, ऑर्बिट्स, पैरा नेजल साइनस, स्पाइन (सर्वाइकल, डॉर्सल, लम्बर, सैक्रल), टेम्पोरल बोन, डेंटल, लिम्ब, लिम्ब सीटी एंजियो, इंटरवेंशन एफएनएसी, ट्रूकट बायोप्सी, इंटरवेंशन परक्यूटेनियस कैथेटर ड्रेनेज, ट्यूब प्लेसमेंट की जांच निशुल्क होंगी।
सालभर से भटक रहे थे मरीज
जिला अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन मशीन सालभर पहले खराब हो गई थी। तब से मरीज सीटी स्कैन जांच के लिए भटक रहे थे। उन्हें निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर मोटी रकम देकर जांच करानी पड़ती थी। मशीन स्थापित होने के बाद अब उनको जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।