{"_id":"6993884c817e8b73cc0ef93a","slug":"patients-queue-up-in-the-opd-and-theres-a-scuffle-for-first-treatment-bareilly-news-c-4-vns1074-827947-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओपीडी में मरीजों की कतार, पहले इलाज के लिए हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओपीडी में मरीजों की कतार, पहले इलाज के लिए हुई नोकझोंक
विज्ञापन
बरेली। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार रही। पर्चा बनवाने और ओपीडी में पहले दिखाने के लिए नोकझोंक की स्थिति रही। धक्कामुक्की की आशंका के चलते सुरक्षाकर्मियों को तैनात करना पड़ा। मेडिसिन, ऑर्थों ओपीडी में भीड़ रही।
जिला अस्पताल पर्चा काउंटर सुबह आठ बजे खुलता है, लेकिन पहले पर्चा बनवाने के लिए मरीज पहले से कतार में लग गए थे। सुबह दस बजे कतार ओपीडी तक जा पहुंची। हालांकि, जिनके पास आभा आईडी थी, उन्होंने क्यूआर स्कैन कर प्राप्त टोकन दिखाकर सीधे पर्चा बनवा लिया।
ऑफलाइन पर्चा बनवाने के दौरान एक बुजुर्ग को पीछे धकेलकर आगे बढ़ रहे युवक से नोकझोंक होने लगी। एडी एसआईसी ने सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया ताकि व्यवस्था में कोई अड़चन न रहे। फिर पर्चा लेकर सीधे ओपीडी में घुस रहे मरीजों की भी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे तक 1,934 नए पर्चे बने। करीब छह सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर इलाज के लिए पहुंचे थे। इन्हें दवाएं देने के साथ ही लक्षण के आधार पर पैथोलॉजी जांच के साथ सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे आदि कराए गए। मलेरिया संदिग्ध लक्षण पर आरडीटी किट से जांच कराई गई।
दिव्यांग शिविर में जांच कराने वालों की कतार
सीएमओ कार्यालय में आयोजित शिविर में दिव्यांगता सत्यापन, प्रमाणपत्र नवीनीकरण व अन्य कार्यों के लिए पहुंचे दिव्यांगों को करीब घंटे भर डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। दोपहर एक बजे के बाद ओपीडी में मरीज कम होने पर डॉक्टर पहुंचे तब जांच शुरू हुई। दिव्यांगों को जिला अस्पताल गेट से घिसटते हुए न आना पड़े इसलिए कार्यालय के पीछे की तरफ का दरवाजा खोल दिया गया था। ब्यूरो