फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Patient dies in ambulance due to lack of oxygen, report on doctor

Bareilly News: ऑक्सीजन की कमी से एंबुलेंस में हुई मरीज की मौत, डॉक्टर पर रिपोर्ट

Thu, 01 Feb 2024 04:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 01 Feb 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Patient dies in ambulance due to lack of oxygen, report on doctor
बरेली। दुर्घटना में घायल मरीज का डॉक्टर ने अपने अस्पताल में इलाज किया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल भेज दिया। एंबुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर डाॅक्टर के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


देवपाल सिंह ने अदालत में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि अप्रैल 2023 में टेंपो पलटने से उनके बड़े भाई वेदपाल घायल हो गए थे। एक परिचित ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंचे देवपाल सिंह ने भाई को बुखारा मोड़ स्थित अधृत निशांत अदिति अस्पताल में भर्ती करा दिया। कुछ देर बाद ही डाॅ. निशांत अस्पताल में डाॅक्टर न होने का बहाना बनाकर मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहने लगे। उन्होंने बिना ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस बुलाकर स्टाफ के जरिये वेदपाल को उसमें लेटा दिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक ने ऑक्सीजन लगाने की बात कही तो डाॅ. निशांत ने विश्वास दिलाया कि ले जाओ, मरीज को कुछ नहीं होगा। अस्पताल से निकलते ही ऑक्सीजन की कमी के कारण वेदपाल की मौत हो गई। आरोप है कि डाॅ. निशांत ने कैंट थाने में वेदपाल के परिजनों द्वारा तोड़फोड़ करने की फर्जी सूचना दे दी। देवपाल ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नही हुई तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



एंबुलेंस चालक के बयान से फंसे डॉक्टर

एंबुलेंस चालक अरविंद कुमार ने अदालत में शपथपत्र देकर बताया कि उसका ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म हो गया था। उसने डाॅक्टर से ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग की थी। मरीज को छोड़कर सिलिंडर लौटाने का वादा भी किया था पर डाॅक्टर ने मरीज को खतरा नहीं होने की बात कहकर भेज दिया। इस कारण वेदपाल की मौत हो गई। कोर्ट ने एंबुलेंस के चालक के बयान को अहम माना और रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। वहीं, डाॅक्टर ने कोर्ट में बताया कि एंबुलेंस पर आगरा के थ्री व्हीलर का नंबर है। थ्री व्हीलर एंबुलेंस नहीं हो सकता। अदालत ने पुलिस को इस बिंदु पर भी जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed