फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passport in Pilibhit Service starts from today

पीलीभीत में पासपोर्ट  सेवा आज से शुरू

Thu, 27 Apr 2017 01:16 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 27 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Passport in Pilibhit Service starts from today
पासपोर्ट के लिए लगती है लंबी वेटिंग
विदेश मंत्रालय ने संचार मंत्रालय के सहयोग से चुनिंदा डाकघरों में पासपोर्ट सेवा शुरू कर दी है। गुरुवार से पीलीभीत जिला निवासी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बरेली पासपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय क्षेत्र में दो डाकघरों में पीएसके प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव से पहले विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) डाकघरों में खोलने की योजना तैयार कराई थी। आचार संहिता लगने से योजना लंबित हो गई। यूपी में पीलीभीत, बिजनौर, आगरा, मथुरा, मेरठ, अयोध्या, इलाहाबाद, झांसी, नोयडा समेत 12 डाकघरों में पीएसके खोले जाने हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे पहले पीलीभीत जिले में पासपोर्ट बनाने की सुविधा गुरुवार से शुरू हो रही है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रामसिंह ने बताया कि पीलीभीत जिला निवासी इच्छुक लोग गुरुवार शाम चार बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस भुगतान ऑनलाइन होगा और अप्वाइंटमेंट मिलने पर आवेदक पीलीभीत मुख्य डाकघर स्थित पीएसके से संपर्क करेंगे। 
विज्ञापन

सिंह ने बताया कि पीलीभीत डाकघर में सभी जरूरी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही बिजनौर में भी पीएसके शुरू होगा। अभी तक डाक विभाग ने स्थान तय नहीं किया है। पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी तीस अप्रैल को पीलीभीत पीएसके का औपचारिक उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed