फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passion to become an engineer overwhelms Corona, 90% students present

कोरोना पर भारी पड़ा इंजीनियर बनने का जुनून, 90 फीसदी छात्र रहे उपस्थित

Mon, 21 Sep 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Passion to become an engineer overwhelms Corona, 90% students present
एसआरएमएस से परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सात परीक्षा केंद्रों पर हुई यूपीएसईई की परीक्षा, भीड़ के कारण नैनीताल रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
बरेली/भोजीपुरा। सात केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) आयोजित की गई। इंजीनियर बनने के लिए कोरोना का खतरा दरकिनार कर 90 फीसदी छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। इस वजह से कुछ परीक्षा केंद्रों पर सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कराया जा सका।
रविवार को आयोजित इस परीक्षा के लिए फ्यूचर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी व राममूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो-दो केंद्र, एएनए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, मैस्कॉट कॉलेज ऑफ फार्मेसी, राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। करीब छह हजार अभ्यर्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में दस फीसदी अनुपस्थित रहे। परीक्षा छूटते ही भोजीपुरा में राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के बाहर नैनीताल मार्ग पर जाम लग गया। भीड़ की वजह से सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो सका और छात्र व अभिभावक जल्दी निकलने की जल्दी में धक्का मुक्की करते नजर आए। सूचना पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक नैनीताल रोड पर यातायात बाधित रहा। यही हाल दूसरे केंद्रों का भी रहा।
विज्ञापन

मास्क और सैनिटाइजर रहा अनिवार्य

रिठौरा। इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए राजश्री कॉलेज में भी सेंटर बनाया गया था। यहां भी छात्रों को मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से लाने को कहा गया था और इसका पालन भी कराया गया। यहां सामाजिक दूरी की कई बार धज्जियां उड़ती दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • परीक्षा में डेढ़ सौ प्रश्नों के जवाब देने थे। पेेपर अच्छा हुआ। कोरोना का खतरा था लेकिन परीक्षा में शामिल होना भी जरूरी था। - शिवम
  • इंजीनियरिंग में प्रवेश पाने के लिए लंबे समय से परीक्षा की तैयारी की थी। परीक्षा तो ठीक तरह हो गई, अब परिणाम का इंतजार है। - अरुण गंगवार
  • पेपर को लेकर कोई दिक्कत नहीं रही। परीक्षा कक्ष में एक बेंच पर एक छात्र को बैठाया गया था। परीक्षा छूटने के बाद भीड़ जरूर रही। - रिजवान

परीक्षा केंद्रों पर कोविड के प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया गया है। सभी केंद्रों पर आइसोलेशन के लिए भी कक्ष बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान कहीं कोई दिक्कत नहीं आई है। - प्रभाकर गुप्ता, नोडल अधिकारी, यूूपीएसईई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed