फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers increased in e-buses after fare reduction and route change

Bareilly News: किराया घटाने और रूट बदलने के बाद ई-बसों में बढ़े यात्री

Sun, 11 Jan 2026 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Passengers increased in e-buses after fare reduction and route change
रोजाना 1600 से ज्यादा लोग ई-बसों से कर रहे सफर
विज्ञापन

बरेली। नए रूट पर शनिवार से 10 ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। किराया घटाने और रूट में बदलाव किए जाने के बाद इन बसों में यात्रियाें की संख्या बढ़कर 1600 के पार पहुंच गई है।
देहात के तीन रूटों से हटाकर नवंबर 2025 में 25 ई-बसों का संचालन शहर में शुरू किया गया था। तीन रूटों पर 60 स्टॉपेज निर्धारित किए गए थे, लेकिन बसों को यात्रा नहीं मिल रहे थे। जहां देहात के तीन रूटों पर रोजाना औसतन 2600 लोग इन बसों में यात्रा कर रहे थे, वहीं शहर में यह संख्या घटकर 500 से भी कम हो गई थी। इसका प्रमुख कारण किराया ज्यादा होना था। मंथन के बाद एक जनवरी से तीन किलोमीटर तक की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 12 से घटाकर पांच रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। शनिवार को रूट में कुर्मांचलनगर, एयरफोर्स स्टेशन, बैरियर टू चौकी, फन सिटी, फीनिक्स मॉल, महानगर कॉलोनी स्टॉपेज भी शामिल कर लिए गए। प्रबंध संचालक मनीषा दीक्षित ने बताया कि यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आने वाले दिनों में और भी सुधार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed