फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers get disturbed due to delayed trains in festive season

त्योहारी सीजन में भी समय पर नहीं चल रही ट्रेनें, बरेली में त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन फेल

Sun, 11 Nov 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 11 Nov 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
Passengers get disturbed due to delayed trains in festive season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
त्योहारी सीजन में ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार पर घर वापस आने वालों के लिए भी दिक्कतें बढ़ गई है। पूछताछ काउंटर पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


छठ के कारण लोगों को घर जाने के लिए टिकट पाने में भी कठिनाई हो रही है। यात्रियों को रेलवे का कंफर्म टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


लेट ट्रेनों की स्थिति

दून एक्सप्रेस - 16 घण्टे, 
दरभंगा एक्सप्रेस - 30 घण्टे, 
मुज्जफरपुर एक्सप्रेस - 10 घण्टे, 
अमरनाथ सुपरफास्ट - 13 घण्टे

त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन फेल, पटरी पर उतरे यात्री 

त्रिवेणी बरेली जंक्शन से नियत समय पर रवाना हुई थी। लेकिन रासुइया और चनेहटी के बीच मे इंजन फेल हो गया। परेशान यात्री पटरी पर उतर आए। मौके पर तकनीकी टीम को भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि अगर समस्या ठीक नही हुई तो दूसरा पॉवर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बरेली-बनारस एक्सप्रेस का शीशा टूटा

Passengers get disturbed due to delayed trains in festive season
ट्रेन का टूटा हुआ शीशा - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से पत्थर उछलकर वनाथरा में खड़ी बरेली बनारस एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गई। इससे इंजन में लगा शीशा चटक गया। हालांकि इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed