{"_id":"6685f001a8da9725890ee954","slug":"passengers-are-upset-due-to-non-start-of-bandikui-passenger-train-operation-aonla-news-c-183-1-sbly1007-103676-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू न होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू न होने से यात्री परेशान
Thu, 04 Jul 2024 06:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज। उत्तर रेलवे की बरेली-अलीगढ़ ब्रांच लाइन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते उपेक्षा का शिकार है। इस रूट पर बरेली से आगरा होकर बांदीकुई के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन कोरोना काल से ठप है। कई बार मांग के बावजूद यह ट्रेन शुरू नहीं हुई है।
इस ट्रेन से बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते थे। पैसेंजर ट्रेन का संचालन मार्च 2020 से बंद है। ट्रेन बंद होने के बाद इन लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उस समय बंद की गईं ज्यादातर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। बरेली से आगरा होकर बांदीकुई के बीच की इस एकमात्र पैसेंजर ट्रेन के शुरू होने का अभी तक इंतजार चल रहा है।
बरेली से चंदौसी के बीच सड़क मार्ग से यातायात की सीधी सुविधा न होने के कारण इस रूट पर पड़ने वाले बिशारतगंज, आंवला, दबतरा आदि कस्बों व कई गांवों के लोगों के लिए यह ट्रेन ही आवागमन का मुख्य जरिया थी। इस ट्रेन का संचालन फिर से शुरू करने की मांग क्षेत्रीय लोगों की ओर से लगातार की जा रही है। बरेली-चंदौसी रेलवे लाइन का फरवरी माह में निरीक्षण करने आए डीआरएम मुरादाबाद के समक्ष भी लोगों ने यह मुद्दा उठाया।