फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers are troubled due to non-stoppage of express trains in Senthal

Bareilly News: सेंथल में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से यात्री परेशान

Tue, 06 May 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to non-stoppage of express trains in Senthal
सेंथल। टनकपुर से संचालित होने वाली ऊना हिमाचल एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस का स्टॉपेज सेंथल रेलवे स्टेशन पर बनाने की मांग को लेकर भाजपा नेता विनय चौधरी ने सांसद को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री और रेल मंत्री को भी पत्र लिख दोनों ट्रेनों का सेंथल में स्टॉपेज बनाने की मांग की है।
विज्ञापन




भाजपा अनुसूचित मोर्चा कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष विनय चौधरी ने सांसद छत्रपाल गंगवार से मिलकर कस्बे के लोगों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन देकर एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज सेंथल में न होने से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। सेंथल रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में लगभग डेढ़ लाख से अधिक की आबादी रहती है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री दिल्ली-लखनऊ व अन्य शहरों में यात्रा करते हैं, लेकिन इन ट्रेनों का स्टॉपेज सेंथल स्टेशन पर न होने से यात्रियों को पहले बरेली जाना पड़ता है। उसके बाद ही सेंथल के लोग अन्य शहरों के लिए यहां के लोग सफर कर पाते हैं।
विज्ञापन




कस्बे के विनय चौधरी, शबाब हसन, जमील फात्मा, असगर अली, असलम, गुड्डू कश्यप, जगदीश, नितेश कुमार, अजीम हसन, सलीम हैदर, फरीदा, सेवाराम मौर्य, नुसरत जैदी, मुकेश शर्मा, मुहद्दिस मेंहदी आदि ने मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed