फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers are suffering due to fog and cold, there is no arrangement at Nagariya Sadat railway station.

Bareilly News: कोहरे और ठंड से यात्री बेहाल, नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर नहीं है कोई इंतजाम

Thu, 18 Dec 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Passengers are suffering due to fog and cold, there is no arrangement at Nagariya Sadat railway station.
मीरगंज। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर घना कोहरा और कड़ाके की ठंड यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। स्टेशन परिसर में ठंड से बचाव के लिए न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही अलाव की कोई व्यवस्था की गई है। मजबूरी में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ठिठुरते हुए समय काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दूर-दराज से आने वाले तथा दूर-दराज को जाने वाले यात्रियों को रात भर ठंड में गुजारनी पड़ रही है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं। देर रात और तड़के आने-जाने वाली ट्रेनों के कारण यात्रियों को लंबे समय तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि पूर्व वर्षों में नगर पंचायत की ओर से रेलवे स्टेशन के बाहर अलाव की व्यवस्था की जाती थी। लेकिन, इस बार अब तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और नगर पंचायत से मांग की है कि सर्दी के मौसम को देखते हुए नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर अलाव, बैठने और अन्य मूलभूत सुविधाओं की शीघ्र व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

रेलवे के पास कोई कोष नहीं
दून एक्सप्रेस रात करीब 1 बजे और सुबह करीब 3 बजे स्टेशन से गुजरती है, जबकि बरेली–दिल्ली इंटरसिटी शाम 9 बजे स्टेशन पर आती है। इन समयों पर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है। स्टेशन अधीक्षक रफीक अहमद ने बताया कि रेलवे के पास ऐसा कोई कोष उपलब्ध नहीं है, जिससे अलाव की व्यवस्था की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed