फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passenger trains to remain cancel till 21st

21 तक रद्द रहेंगी कई पैसेंजर ट्रेनें

Sat, 18 Aug 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 18 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ने एक बार फिर से पैसेंजर ट्रेनों को 21 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया है। जंक्शन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें तीन महीने से रद्द चल रही हैं। ट्रेनों के न चलने से सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे स्टेशन के यात्रियों को है, उन्हें बसों में महंगा किराया खर्च करके यात्रा करनी पड़ रही है। इस बार इन ट्रेनों को रद्द किए जाने का कारण उत्तर रेलवे ने लखनऊ और मुरादाबाद मंडल में ट्रैकों का मेंटीनेंस बताया है। 
विज्ञापन

रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक लखनऊ-सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर 21 और 22 अगस्त को निरस्त रहेगी। इसके अलावा लखनऊ- शाहजहांपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली एमईएमयू भी 21 व 22 अगस्त को रद्द की गई है। मुरादाबाद-बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर भी 21 अगस्त को रद्द रहेगी। इसके  अलावा प्रयाग-बरेली प्रयाग पैसेंजर बजाय बरेली के चलने से 21 तक लखनऊ से चलेगी व टर्मिनेट होगी। इसके अलावा मुरादाबाद डिवीजन की चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर भी 21 अगस्त तक नहीं चलेगी। 
विज्ञापन



आज से जालंधर सिटी तक जाएगी जननायक और जनसेवा एक्सप्रेस
बरेली। अमृतसर यार्ड में कुछ तकनीकि कार्य के चलते दगभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (152111/152112) और सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (15209/15210) 17 अगस्त से नौ सितंबर के लिए आंशिक रूप से निरस्त की गई है। यह ट्रेन अब अगली घोषणा तक जालंधर सिटी तक ही आएंगी-जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed