फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passenger facilities at platforms number five and six of the junction are in a bad state.

Bareilly News: जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच व छह पर यात्री सुविधाएं बदहाल

Wed, 01 Apr 2026 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 01 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Passenger facilities at platforms number five and six of the junction are in a bad state.
बरेली। जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच और छह पर यात्री सुविधाओं का बुरा हाल है। यह स्थिति तब है जब इनसे लंबी दूरी की कई ट्रेनों का आवागमन होता है। कमोबश यही स्थिति प्लेटफाॅर्म नंबर तीन और चार की भी है।
विज्ञापन

गर्मियों का सीजन शुरू होने के बाद भी इन प्लेटफॉर्म पर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। शौचालय और पेशबघर की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं को होती है। प्लेटफाॅर्म नंबर पांच और छह पर आगरा, मथुरा, कासगंज से बरेली, पीलीभीत, लालकुआं, काशीपुर, काठगोदाम, टनकपुर की ओर जाने-आने वाली पैसेंजर गाड़ियों के अलावा रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस, टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों का आवागमन होता है। तीन और चार नंबर से बरेली-लोकमान्य तिलक, बरेली-वाराणसी, बरेली-इंदौर, बरेली भुज एक्सप्रेस, बरेली-दिल्ली इंटरसिटी के अलावा बरेली-अलीगढ़, बरेली-दिल्ली, बरेली-मुरादाबाद और बरेली-बांदीकुई पैसेंजर का संचालन होता है। प्लेटफाॅर्म नंबर पांच और छह पर रोजाना औसतन 15 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की ओर से यहां सुविधाओं की बेहतरी की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed