{"_id":"64c1808326526f21a2053c34","slug":"passenger-died-in-roadways-bus-coming-from-badaun-to-bareilly-aonla-news-c-183-1-sbly1007-285-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदायूं से बरेली आ रही रोडवेज बस में यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदायूं से बरेली आ रही रोडवेज बस में यात्री की मौत
Thu, 27 Jul 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
भमोरा। बदायूं से बरेली आ रही बदायूं डिपो की रोडवेज बस में बुधवार को एक यात्री की सांसे थम गईं। संभावना जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान थाना बारादरी निवासी सरवर खां के तौर पर हुई है।
बदायूं डिपो की बस बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे बरेली के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही रसूलपुर गांव के पास पहुंची अचानक सीट पर बैठा एक यात्री बेहोश हो गया। यात्रियों ने चालक-परिचालक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बस से ही उसे भमोरा सीएचसी ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तलाशी लेने पर मृतक की जेब से टिकट के साथ कुछ रुपये व मोबाइल फोन मिला। फोन के जरिये नंबर निकालकर परिजनों को सूचना दी गई। सीएचसी पहुंचे बेटे दानिश ने बताया कि बुधवार सुबह पिता बदायूं में अपने एक रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले थे। दोपहर बाद उनकी मौत की सूचना मिली। सरवर खां के परिवार में पत्नी कामिनी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है।