{"_id":"6a99bd141f8e27eac40a6150","slug":"parvinder-and-ambika-winners-in-100m-race-bareilly-news-c-4-bly1015-959556-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 100 मीटर दौड़ में परविंदर व अंबिका विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 100 मीटर दौड़ में परविंदर व अंबिका विजेता
Fri, 04 Sep 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए जारी अभिविन्यास कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। स्पर्धा में कुल 61 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छात्रों की 100 मीटर दौड़ में सीएसआईटी के परविंदर गंगवार ने प्रथम, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के शशांक यादव ने द्वितीय और केमिकल इंजीनियरिंग के दिव्यांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सीएसआईटी की अंबिका सिंह प्रथम, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पलक प्रजापति द्वितीय और केमिकल इंजीनियरिंग की सिद्धि शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
लंबी कूद के छात्र वर्ग में जितेश कुमार ने पहला, नारायन ने दूसरा तथा अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की लंबी कूद में निशा गंगवार प्रथम, सिद्धि शर्मा द्वितीय और सृष्टि राज तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों की भाला फेंक स्पर्धा में अभय यादव ने बाजी मारी। आयुष यादव द्वितीय और अभिषेक सिंह तृतीय रहे। छात्राओं में निशा गंगवार प्रथम, शालिनी गौतम द्वितीय और सृष्टि राज तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
गोला फेंक के छात्र वर्ग में कुनाल सिंह प्रथम, शाश्वत द्वितीय और यशार्थ सिंह तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में निशा गंगवार ने प्रथम, सिद्धि शर्मा ने द्वितीय और शालिनी गौतम ने तृतीय स्थान पाया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय के संरक्षण में हुई प्रतियोगिता के दौरान डॉ. शैलेश कुमार चौरसिया, कोच डॉ. रणदीप सिंह आदि मौजूद रहे।