फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Party in primary school on Pradhan's son's birthday, joyous firing

Bareilly News: प्रधान के बेटे के जन्मदिन पर प्राइमरी स्कूल में पार्टी, हर्ष फायरिंग

Tue, 31 Dec 2024 03:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Party in primary school on Pradhan's son's birthday, joyous firing
बरेली। गिरधारीपुर गांव की प्रधान कमलेश कुमारी के बेटे की जन्मदिन पार्टी प्राइमरी स्कूल में मनाई गई। इस दौरान हर्ष फायरिंग भी की गई। पार्टी का वीडियो वायरल होने पर इज्जतनगर पुलिस ने प्रधान समेत तीन आरोपियों पर रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाने के दरोगा दीपक नागर ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि प्रधान कमलेश कुमारी के बेटे का जन्मदिन रविवार को था। रात में प्राइमरी स्कूल में जश्न मनाया गया। जब दरोगा क्षेत्र में भ्रमण पर थे तो उन्हें वायरल वीडियो के बारे में जानकारी हुई। इसमें दिख रहा है कि लोग प्रधान कमलेश कुमारी के बेटे के जन्मदिन में पार्टी कर रहे हैं। प्रधान का जेठ वीरपाल उर्फ वीरू और एक अन्य रिश्तेदार लाइसेंसी हथियारों से जमकर हर्ष फायरिंग करते दिख रहे हैं। यहीं पर लोग फोटोग्राॅफी व वीडियो बना रहे हैं।
विज्ञापन

कप्तान के आदेश पर हुई कार्रवाई
वायरल वीडियो से मामला एसएसपी अनुराग आर्य के भी संज्ञान में आया तो उन्होंने इज्जत नगर थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। तब दरोगा ने प्रधान कमलेश कुमारी, वीरेंद्र वीरू व एक अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने दबिश दी तो वीरू घर से फरार हो गया। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी वीरू की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। दूसरे रिश्तेदार का चेहरा भी वीडियो में साफ है, उसकी पहचान कराकर उसे भी पकड़ा जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed