फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Participation of women force members is important in railway security

रेलवे सुरक्षा में महिला बल सदस्यों की भागीदारी अहम

Thu, 23 Sep 2021 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:13 AM IST
सार

डीआरएम ने जवानों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
 

विज्ञापन
Participation of women force members is important in railway security
पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेडियम में आयोजित परेड का निरीक्षण करते डीआरएम आशुतोष पंत।

विस्तार

इज्जतनगर मंडल में मनाया जा रहा है रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस

विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को स्थापना परेड का आयोजन रेलवे स्टेडियम में हुआ। इस अवसर पर डीआरएम आशुतोष पंत ने रेलवे सुरक्षा बल परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।
जवानों को संबोधित करते हुए डीआरएम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा दस सितंबर 1959 को रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम लागू किया गया था, जिसका उद्देश्य रेलवे संपत्ति, रेलवे परिसर एवं यात्रियों की समुचित सुरक्षा एवं बचाव करना था। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक क्षेत्रीय रेलों में विगत वर्षों में रेलवे सुरक्षा बल में महिला बल सदस्यों की भागीदारी बढ़ायी गई है, जो अन्य से अधिक है। इससे महिला यात्रियों के विरुद्ध अपराधों में कमी आई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु महिला बल सदस्यों के द्वारा ‘मेरी सहेली अभियान’ चलाया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल में कुल बल कर्मियों में दस फीसदी महिला बल सदस्य वर्तमान में कार्यरत है। इस दौरान जवानों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ भी दिलाई गई। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडे ने आशा जताई कि रेलवे सुरक्षा बल के समस्त जवान अपनी शपथ सदैव याद रखेंगे। इस दौरान पौधे भी लगाए गए, जिसमें डीआरएम के अलावा एडीआरएम (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed