{"_id":"68fa996e0583605cb207f857","slug":"participants-will-showcase-their-arm-strength-in-the-open-championship-on-november-30-bareilly-news-c-4-vns1074-751653-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओपन चैंपियनशिप में 30 नवंबर को बाजुओं की ताकत दिखाएंगे प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओपन चैंपियनशिप में 30 नवंबर को बाजुओं की ताकत दिखाएंगे प्रतिभागी
विज्ञापन
बरेली। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ बरेली की ओर से 30 नवंबर को ओपन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
पंजा लड़ाना (आर्म रेसलिंग) को अब तक स्कूल और कोचिंग में खाली समय की मस्ती समझा जाता था। यूपी ओलंपिक एसोसिएशन से आधिकारिक मान्यता मिलने के बाद इस खेल के प्रति युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ा है। पहले जहां जिम में केवल बेंच प्रेस और पावरलिफ्टिंग की तैयारियां होती थीं, वहीं अब खिलाड़ी विशेष रूप से आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताओं के लिए खुद को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
एसोसिएशन के सचिव अकमल खान ने बताया कि इस पहल का मुख्य लक्ष्य जिले के कोने-कोने में छिपी हुईं सर्वश्रेष्ठ आर्म रेसलिंग प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। ओपन कैटेगरी इवेंट होने के कारण, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी इच्छुक और प्रशिक्षित खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं।
सचिव अकमल खान ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख जिमों (व्यायामशालाओं) और प्रशिक्षण केंद्रों के पहलवानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। संवाद