फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Parsakheda housing scheme will start from Tiulia, Dhantia and Hamirpur

Bareilly News: परसाखेड़ा आवासीय योजना की शुरुआत टियूलिया, धंतिया व हमीरपुर से होगी

Fri, 23 Jun 2023 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Parsakheda housing scheme will start from Tiulia, Dhantia and Hamirpur
सीबीगंज। आवास एवं विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना की शुरुआत टियूलिया, धंतिया व हमीरपुर गांव से होगी। आवास विकास की टीम ने तीनों गांवों की जमीन का चिह्नीकरण किया है। ड्रोन कैमरे से डिजिटल सर्वे किया जाएगा। लखनऊ में हुई परिषद की बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद अब डीपीआर शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

टियूलिया, धंतिया, हमीरपुर, मिलक इमामगंज, वोहित, बल्लिया, फरीदापुर रामचरन की 561 हेक्टेयर जमीन पर परसाखेड़ा आवासीय योजना विकसित होनी है। पहले टियूलिया व धंतिया की जमीन पर योजना विकसित होनी थी। अब इसे विस्तार देकर हमीरपुर को भी जोड़ दिया गया है। तीनों गांव की जमीन का ज्यादातर हिस्सा बाईपास व रामपुर रोड के किनारे होने के कारण परिषद इसमें जल्दबाजी कर रहा है। किसानों से जमीन के लिए एग्रीमेंट भी कर लिया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नवीन कुमार वर्मा ने एसडीएम सदर को पत्र लिखकर योजना में आने वाली सातों गांव की जमीन का लेखपालों से भी चिह्नींकरण कराने का आग्रह किया है। इसके बाद अवैध कब्जे भी हटेंगे। आवास विकास के एई एके भारद्वाज, पंकज गुप्ता, सौरभ भोईया व योगेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed