फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Parsakhera Housing Scheme 27 farmers are not in favor of giving land under land pooling scheme

परसाखेड़ा आवासीय योजना: 27 किसान लैंड पूलिंग में जमीन देने के पक्ष में नहीं, नकद मुआवजा दिए जाने की मांग

Sat, 06 Dec 2025 07:05 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 07:05 AM IST
सार

बरेली के आईएमए हॉल में शुक्रवार को आवास विकास परिषद की बैठक हुई। इसमें 25 किसानों की आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद 27 ऐसी आपत्तियां आई जिन्होंने अपनी जमीन लैंड पूलिंग स्कीम में न देने की बात कही। 

विज्ञापन
Parsakhera Housing Scheme 27 farmers are not in favor of giving land under land pooling scheme
आईएमए हॉल में हुई आवास विकास परिषद की बैठक। - फोटो : विभाग

विस्तार

बरेली में परसाखेड़ा आवासीय योजना में 27 किसान लैंड पूलिंग में जमीन देने के पक्ष में नहीं है। ऐसे किसानों की जमीनों का मूल्यांकन कर उनका मुआवजा तय किया जाएगा। लखनऊ नियोजन समिति के 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से मुलाकात की है। इसके अलावा पूर्व में दर्ज हुई 25 आपत्तियों का भी निस्तारण किया है।

विज्ञापन


आवास एवं विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना में जमीन देने वाले 25 किसानों के खसरों में कुछ भिन्नता थी। इसको लेकर किसानों को परिषद ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। इसका शुक्रवार को लखनऊ से आई टीम ने निस्तारण कर दिया है। परसाखेड़ा आवासीय योजना सात गांव टियूलिया, धतिया, हमीरपुर, वोहित, फरीदापुर रामचरण, बल्लियां, मिलक इमामगंज की कुल 522 हेक्टेयर जमीन पर विकसित हो रही है। 
विज्ञापन


27 किसानों ने दी आपत्तियां 
योजना में करीब 67 हेक्टेयर जमीन की किसानों ने लैंड पूलिंग स्कीम में अपनी सहमति दी है, जिन्हें जल्द ही प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। शुक्रवार को आईएमए हॉल में 25 किसानों की आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद 27 ऐसी आपत्तियां आई जिन्होंने अपनी जमीन लैंड पूलिंग स्कीम में न देने की बात कही। उनका कहना था कि नकद मुआवजा दिया जाए। यह किसान हमीरपुर के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास एवं विकास परिषद के अपर आवास आयुक्त एवं सचिव नीरज शुक्ला ने कहा कि अगले माह जिलाधिकारी-किसानों के बीच बैठक कर जमीन का मूल्यांकन तय किया जाएगा। निस्तारण कमेटी में मुख्य रूप से अपर आवास आयुक्त एवं सचिव नीरज शुक्ला, चीफ इंजीनियर देवेश कुमार ,अधीक्षण अभियंता महेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता राजेंद्र राम नाथ, एई सतेंद्र हयांकि, पंकज गुप्ता, जेई ऋषभ, मोहित रहे। 

ट्यूलिया व धंतिया समेत आसपास के गांवों में की बैठक
अधिकारियों ने ट्यूलिया और धंतिया सहित आसपास के गांवों में बैठकें कीं। टाउनशिप के शुरुआती चार सेक्टर इन्हीं दो गांवों में विकसित किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक गांव-गांव बैठकों का उद्देश्य किसानों की शंकाएं को दूर करना है। टीम किसानों की आपत्तियों और मुआवजे से संबंधित बिंदुओं की विस्तृत सूची तैयार कर अपने साथ ले गई है, जिसके आधार पर आगे की रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी।

आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता राजेंद्र राम नाथ ने बताया कि योजना को विकसित करने में पूरा सहयोग मिल रहा है, किसानों को जमीन का पूरा प्रतिकर दिया जाएगा। लैंड पूलिंग स्कीम जमीन देने वाले किसानों से जल्द ही रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराने के लिए निबंधन विभाग को पत्र भेजा है, जिसका शुल्क भी जमा करने की तैयारी है। किसानों के एग्रीमेंट रजिस्टर्ड होने के बाद जल्द ही प्लॉट आवंटित होंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही ओवरहैड टैंक, सीवर लाइन, सड़क आदि का निर्माण शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed