फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Parrot treatment for the first time in IVRI Bareilly

IVRI Bareilly: आईवीआरआई में पहली बार तोते का इलाज, पंजे का किया गया एक्सरे, डॉक्टर ने चढ़ाया प्लास्टर

Wed, 22 May 2024 11:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 May 2024 11:02 AM IST
सार

बरेली में पंखे की चपेट में आकर पालतू तोता घायल हो गया। युवक तोते को लेकर आईवीआरआई के पॉली क्लीनिक पहुंचा और उपचार करने की जिद पर अड़ गया। उसे बताया गया कि पॉली क्लीनिक में सिर्फ पशुओं का उपचार होता है, लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा। तोते के प्रति उसका लगाव देख डॉक्टर ने तोते का उपचार किया।  

विज्ञापन
Parrot treatment for the first time in IVRI Bareilly
एक्सरे में टूटा दिखा तोते का पंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के रेफरल पॉली क्लीनिक में पहली बार वैज्ञानिकों ने अलेक्जेंडर प्रजाति के तोते का इलाज किया। ओपीडी इंचार्ज ने पंजे का एक्सरे कराया और प्लास्टर चढ़ाकर उसे उसके मालिक को सौंप दिया। 

विज्ञापन


पॉली क्लीनिक इंचार्ज सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरपाल सिंह के मुताबिक सोमवार को राजेंद्र नगर निवासी युवक शिवम घर में पाले गए तोते का इलाज कराने पहुंचा था। क्लीनिक में पशुओं का इलाज होता है। पक्षियों का नहीं यह जानकारी उसे दी गई लेकिन वह नहीं माना। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंहेमलता हत्याकांड में नया ट्विस्ट: बेटी के हंसने-घूमने पर भी लगी थी पाबंदी, सहेलियों ने बताया चौंकाने वाला सच
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटकर दो हिस्सों में बंट गया था पंजा 
युवक किसी तरह तोते का इलाज कराने का जिद करता रहा। उसका अपनापन देखने के बाद पंजे का एक्सरे कराया गया। तो उसमें पंजा टूट कर दो हिस्सों में बंटा हुआ दिखा। फिर तोते को सर्जरी विभाग में ले जाकर प्लास्टर चढ़ाया गया। पशुओं में लोहे की प्लेट लगती है लेकिन यहां लकड़ियों का प्रयोग किया।

पूछताछ के दौरान युवक ने बताया था कि घर के कमरे में पंखे की चपेट में आकर तोते का पंजा टूट गया था। तोते की तकलीफ उससे देखी नहीं गई। वह उसके इलाज के लिए कहां जाए समझ नहीं पाया तो लेकर पॉली क्लीनिक पहुंचा था। उपचार के बाद वह तोते को लेकर घर चला गया। 

छांव तलाश रहे पक्षी, पंखे चलाएं तो ध्यान रखें
डॉ. अमरपाल सिंह के मुताबिक पेड़ों की कटान से शहर में पक्षियों का आशियाना छिन गया है। वे भीषण गर्मी में बचाव के लिए छांव खोज रहे हैं। ऐसे में अगर घर की छत के कमरे, बालकनी में पंखा लगा है तो उसका स्विच बंद किए वहां से न जाएं, क्योंकि व्यक्ति के मौजूद रहने तक पक्षी नहीं पहुंचते लेकिन उनके हटने के बाद छांव के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में चलते पंखे के चपेट में आकर जान जोखिम में पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed