{"_id":"664c2870b4b61d870803b1d3","slug":"bareilly-hemlata-murder-case-eccentric-son-in-law-had-banned-his-daughter-from-laughing-and-roaming-around-2024-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेमलता हत्याकांड में नया ट्विस्ट: बेटी के हंसने-घूमने पर भी लगी थी पाबंदी, सहेलियों ने बताया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमलता हत्याकांड में नया ट्विस्ट: बेटी के हंसने-घूमने पर भी लगी थी पाबंदी, सहेलियों ने बताया चौंकाने वाला सच
Tue, 21 May 2024 11:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 May 2024 11:57 AM IST
सार
बरेली के हेमलता हत्याकांड में मायके वालों के आरोपों से नया मोड़ आ गया है। उनका कहना है कि पति राजकुमार हेमलता को बेरहमी से पीटता था। राजकुमार पर हत्या का शक जताते हुए हेमलता के पिता ने तहरीर दी है। केस की दिशा बदल गई है।
विज्ञापन
Bareilly Hemlata murder case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के मीरगंज में हेमलता के मायके वाले भी अब उसके पति राजकुमार को ही हत्यारोपी मान रहे हैं। पिता हरीश कुमार ने राजकुमार पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हेमलता की मां और सहेलियों ने राजकुमार को सनकी बताया है। उन्होंने कहा कि राजकुमार ने हेमलता के हंसने-घूमने पर भी पाबंदी लगा रखी थी।
वह काफी सहनशील स्वभाव की थी जो उसकी हरकतें बर्दाश्त कर रही थी। 14 मई को दो गोलियां मारकर हेमलता की हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में पिता हरीश कुमार ने शाही थाने में तहरीर दी है कि हेमलता ने मरने से पहले मां प्रेमवती को कॉल कर पति की ज्यादती की शिकायत की थी।
बताया था कि पति उस पर शक करता है। वह किसी महिला के साथ भी उसे फोटो नहीं लेने देता था। किसी सहेली तक से बात करने पर पाबंदी लगा रखी थी। अगर किसी ने उसके साथ फोटो खींच भी लिया तो तुरंत उसे डिलीट करा देता था।
विज्ञापन
बताया कि वहृ घुट-घुटकर जी रही थी। मां से शिकायत करने की जानकारी राजकुमार को हुई तो उसने हेमलता से बात करना बंद कर दिया था। हत्या से तीन दिन पहले हेमलता को उसकी नानी, मौसी तथा मायके मल्साखेडा घुमाने ले गया था।

Trending Videos
ससुराल में शाम तक अपने घर जाने की कोई बात नहीं की। उन्हेें लगा कि बेटी-दामाद आज रुकेंगे। शाम साढ़े पांच बजे के बाद राजकुमार हेमलता से तुरंत चलने के लिए कहने लगा। सभी लोगों ने खुशी-खुशी विदा किया। उन्हें क्या पता था कि आज उनकी बेटी की हत्या हो जाएगी।
सहेलियों ने बताया, बहुत सहनशील थी हेमलता
पुलिस ने हेमलता की सहेलियों से भी पूछताछ की। उसकी दोनों सहेलियां उसके ही गांव की हैं जो इंटर तक साथ पढ़ी थीं। सहेलियों ने बताया कि हेमलता काफी सहनशील स्वभाव की थी। अगर वह तेज होती तो शायद पति के अत्याचार का तत्काल विरोध करती। शायद वह खुद को राजकुमार की इच्छा के मुताबिक ढालने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, दोनों सहेलियों के परिजनों ने थाने बुलाकर पूछताछ करने पर नाराजगी भी जाहिर की।

शुरू में हेमलता के मायके वाले इस घटना को बदमाशों से जुड़ा मान रहे थे। अब वस्तुस्थिति देखकर वह भी घटनाक्रम का अंदाजा लगा रहे हैं। ससुर ने राजकुमार के खिलाफ तहरीर दी है। इसे विवेचना में शामिल कर तफ्तीश की जा रही है। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी