फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Parole period of prisoners released from district jail extended

जिला जेल से छोड़े गए बंदियों की पैरोल बढ़ी

Thu, 19 Aug 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Parole period of prisoners released from district jail extended
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : DEMO PHOTO

शासन के आदेश पर 60 और 90 दिन बढ़ाया गया समय

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के चलते जिला जेल से पैरोल पर छोड़े गए बंदियों की अवधि को 60 और 90 दिनों तक बढ़ा दिया गया है। इन बंदियों को पहले भी इतने ही दिनों की पैरोल पर छोड़ा गया था।

जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि जिला जेल से कुल 101 कैदियों को विशेष पैरोल पर रिहा किया गया था। इनमें से 51 बंदियों को 60 दिन और 50 बंदियों को 90 दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था। शासन के आदेश पर इन सभी बंदियों की पैरौल को अब बढ़ा दिया गया है। 60 दिन के पैरोल पर छोड़े गए बंदी अब 60 दिन और रिहा रहेंगे। इसी तरह 90 दिन के लिए छोड़ गए बंदियों की पैरोल की अवधि 90 दिन और बढ़ा दी गई है। इनमें से 15 मई को 16 बंदी, 20 मई को 50 बंदी और 26 मई को 35 बंदी पैरोल पर छोड़े गए थे। उन्होंने बताया कि 11 बंदी पैरोल की अवधि समाप्त होने पर जेल में वापस आ गए थे, उन्हें 60 दिन के पैरोल पर बुधवार को फिर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed