फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Park in poor condition despite 30 million spent; now, a claim of improvement at a cost of 75 million.

Bareilly News: तीन करोड़ खर्च के बावजूद पार्क बदहाल अब साढ़े सात करोड़ से सुधार का दावा

Thu, 29 Oct 2026 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Park in poor condition despite 30 million spent; now, a claim of improvement at a cost of 75 million.
बरेली। शहर के पार्कों की तस्वीर संवारने के लिए नगर निगम की तरफ से पिछले साल तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके बावजूद इनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। वर्तमान में पार्कों के मुख्य गेट पर शहीद के नाम का बोर्ड टूटा है तो कहीं पशु बांधे जा रहे हैं। झाड़-झंखाड़ और गंदगी तो आम बात है। अब पार्कों को बेहतर बनाने के लिए फिर साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के 332 पार्कों में से ज्यादातर बदहाल हैं। कई पार्कों से हरियाली गायब हो गई है। उनमें झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। कई पार्कों का इस्तेमाल वाहन पार्किंग के तौर पर हो रहा है। कहीं हैंडपंप सूखे तो कहीं झूले टूटे पड़े हैं। पार्कों के रखरखाव के लिए ब्लैक लिस्टेड कंपनी परमार कंस्ट्रक्शन को कोर्ट के आदेश पर फिर जिम्मेदारी दे दी गई। बजट न मिलने के कारण पार्कों की टूटी दीवारों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। वहां कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे वह पार्क की सूरत में नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर में बलिदानी पंकज अरोरा की याद में उनके निवास के सामने बने पार्क के मुख्य गेट पर लगा उनके नाम का बोर्ड टूटा है। इससे पार्क की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। इसके लिए पार्षद की तरफ से दो माह पहले ही नगर निगम को पत्र देकर ठीक कराने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। शहर में सर्वाधिक 36 पार्क इंद्रानगर में हैं। इसमें कई पार्कों की दीवार गिरी हुई है। कुछ में झाड़-झंखाड़ उगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed