{"_id":"6765d756b4806460250d0e98","slug":"pari-won-gold-in-20-kg-priya-won-silver-medal-bareilly-news-c-4-lko1064-545245-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 20 किलोग्राम में परी ने स्वर्ण, प्रिया ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 20 किलोग्राम में परी ने स्वर्ण, प्रिया ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण खेल लीग के दूसरे दिन शुक्रवार को जूडो प्रतियोगिता का आयोजन फरीदपुर ब्लॉक में किया गया। सब जूनियर बालक वर्ग के 30 किलोग्राम भारवर्ग में अगमप्रीत सिंह ने स्वर्ण, 35 किलों में सूर्या पाठक ने स्वर्ण व विशाल कश्यप ने रजत पदक हासिल किया।
बालिका वर्ग के 20 किलोग्राम भारवर्ग में परी ने स्वर्ण व प्रिया ने रजत पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग के 55 किलोग्राम में अयान खान ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग के 40 किलो में अर्चना रस्तोगी व 57 किलो में गुनी गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग के 66 किलो भारवर्ग में अजय सोलंकी ने स्वर्ण, 73 किग्रा में गौरव पाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
81 किलो में मनोज शर्मा ने स्वर्ण, प्रिंस गुप्ता ने रजत पदक जीता। बालिका वर्ग के 52 किलो भारवर्ग में रुबी देवी ने स्वर्ण पदक जीता। जूडो खेल संघ के जिला सचिव सादाब आलम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान राजेश मौर्य, दीक्षा, संजू, अंकुश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद