फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panwadi dies due to quack treatment, uproar

Bareilly News: झोलाछाप के इलाज से पनवाड़ी की मौत, हंगामा

Sat, 24 May 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Panwadi dies due to quack treatment, uproar
बरेली। किला छावनी इलाके में शुक्रवार रात एक पान विक्रेता की झोलाछाप के उपचार से मौत हो गई। उसके परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ झोलाछाप की दुकान पर हंगामा किया। झोलाछाप दुकान बंद कर भाग निकला। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। हंगामा कर रहे लोग झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार भी कर रहे थे।
विज्ञापन

राजेश (45) किला पुल के पास पान की दुकान चलाते थे। शुक्रवार दोपहर गर्मी में उन्हें चक्कर आने लगे। परिजन उन्हें पास के झोलाछाप के पास ले गए। उसने राजेश का इलाज शुरू कर दिया। इलाज के दौरान राजेश की तबीयत और बिगड़ गई। कुछ ही देर में राजेश की मौत हो गई। तब राजेश के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आसपास के लोग भी मौके पर आ गई। माहौल बिगड़ता देख झोलाछाप दुकान पर ताला डालकर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची किला थाना पुलिस और सीओ टू अजय कुमार ने लोगों को शांत कराया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि कार्रवाई के लिए पोस्टमाॅर्टम कराना जरूरी है। आरोपी की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed