{"_id":"68a68dc15772d6a108006da2","slug":"pandal-torn-during-kirtan-and-devotees-beaten-up-by-neighbors-in-bareilly-2025-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कीर्तन के दौरान पंडाल फाड़ा, श्रद्धालुओं से मारपीट, दूसरे समुदाय के पड़ोसियों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कीर्तन के दौरान पंडाल फाड़ा, श्रद्धालुओं से मारपीट, दूसरे समुदाय के पड़ोसियों पर आरोप
Thu, 21 Aug 2025 08:45 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:45 AM IST
सार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सड़क पर कीर्तन के लिए पंडाल लगाने से पड़ोसियों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे समुदाय के पड़ोसियों पर पंडाल फाड़ने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सड़क पर पंडाल लगाने पर हुआ विवाद
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में शाहबाद चौकी रोड पर कीर्तन के लिए सड़क पर लगाए गए पंडाल को दूसरे समुदाय के पड़ोसियों ने फाड़ दिया। आरोपियों ने मारपीट व हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
शाहबाद निवासी रमेश का परिवार घर के बाहर सड़क पर टेंट लगाकर खाटू श्याम का भजन-कीर्तन करा रहा था। मिश्रित आबादी की बस्ती में पड़ोसियों ने बिना अनुमति सड़क पर कीर्तन कराने का आरोप लगाकर रमेश व उनके मेहमानों से विवाद कर दिया। रमेश ने विरोध किया। आरोप है कि फैजान और हसन ने कीर्तन का पंडाल फाड़ दिया। वहां मौजूद लोगों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर पंडाल में मौजूद लोग भागने लगे। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। कुछ लोगों को हल्की चोटें लगी थीं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
इज्जतनगर में चुनावी रंजिश में पार्षद और पूर्व पार्षद भिड़े
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी गांव में बुधवार को पार्षद और पूर्व पार्षद के गुट आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया। इसमें पार्षद का सिर फट गया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
चुनावी रंजिश को लेकर दो दिन पहले पार्षद मेहसर खां और पूर्व पार्षद अकील उर्फ गुड्डू से विवाद हुआ था। उस वक्त लोगों ने बीच-बचाव कर दिया था। बुधवार शाम दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने जमकर पथराव करना शुरू कर दिया। पार्षद मेहसर खां के सिर पर पत्थर लगा तो खून बहने लगा। पुलिस को पथराव और फायरिंग की सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के खुराफाती भाग गए।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: भड़काऊ नारा लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एसपी सिटी बोले- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
पथराव में सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने पार्षद को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। दबिश देकर दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें पूर्व पार्षद अकील उर्फ़ गुड्डू का बेटा भी शामिल हैं।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि फायरिंग और पथराव की सूचना मिली थी, लेकिन फायरिंग नहीं हुई थी। पुलिस दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।