{"_id":"68a553cc5d0213ec540572e9","slug":"trying-to-spoil-the-atmosphere-by-raising-provocative-slogans-video-goes-viral-in-bareilly-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भड़काऊ नारा लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एसपी सिटी बोले- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भड़काऊ नारा लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एसपी सिटी बोले- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
Wed, 20 Aug 2025 10:24 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:24 AM IST
सार
बरेली में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रास्ते से गुजर रही भीड़ भड़काऊ नारे लगाते दिख रही है। हिंदूवादी संगठन से जुड़े हिमांशु पटेल ने एक्स पर यह वीडियो साझा करते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
एसपी सिटी मानुष पारीक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से मंगलवार रात फिर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। हिंदूवादी संगठन से जुड़े हिमांशु पटेल ने ये वीडियो एक्स पर शेयर कर बरेली पुलिस समेत कई अधिकारियों को टैग किया है।
विज्ञापन
यह वीडियो किसी राहगीर ने बनाया है, जो कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक गेस्ट हाउस के पास से गुजर रही भीड़ नारेबाजी कर रही है। भीड़ में शामिल युवा भड़काऊ नारे लगाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- उर्स-ए-रजवी: बरेली में चादर जुलूस रोकने पर हंगामा, पुलिस से भिड़े लोग, लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा
विज्ञापन
हिमांशु पटेल ने लिखा है कि जो लोग इस तरह के नारे लगाकर जिले का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि किसी खुराफाती की हरकत रही होगी। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।