फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panchayats will ' empower village , developed state " campaign

पंचायतों में चलेगा ‘सशक्त गांव, विकसित प्रदेश’ अभियान

Wed, 14 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 14 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
सपा सरकार ने ग्राम पंचायतों में ‘सशक्त गांव विकसित प्रदेश’ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सात बिंदुओं पर ग्राम पंचायतों को मजबूत करने को कहा गया है। इसके तहत जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम पंचायतों में अधिकारों के अलावा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं के प्रति जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। मंडलायुक्त प्रमांशु ने बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के डीएम को कृषि उत्पादन आयुक्त के आदेश से जारी शासनादेश को तत्काल प्रभाव से अमल में लाने को कहा है। 
विज्ञापन

 सशक्त गांव, विकसित प्रदेश कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार से संचालित योजनाओं और ग्राम पंचायत विकास योजना में ‘हमारी योजना, हमारा विकास’ की निर्माण प्रक्रिया के दस चरणों पर चर्चा की जाएगी। ग्राम सभाओं में बैठक का रोस्टर तैयार किया जाएगा। डीएम से नामित अधिकारी उनकी मानीटरिंग करेंगे। डीएम, सीडीओ, एडीएम, एसडीएम, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सप्ताह में एक बार गुरुवार को कम से कम पांच ग्राम सभाओं की बैठक में हिस्सा लेंगे। अभियान के दौरान ग्राम सभा की पूरी कार्रवाई का रिकार्ड तैयार कराया जाएगा। सीडीओ इसको  वेबसाइट पर उपलब्ध कराएंगे। इस अभियान का उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाना, पंचायत के विकास में जनसमुदाय की भागेदारी बढ़ाना, पंचायत को समग्र विकास के लिए संवेदनशील बनाना, हमारी योजना, हमारा विकास को पंचायत में लेकर आना, विक्रेंदीकरण और सहभागी नियोजन, स्वच्छता के प्रति जागरूक करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed