फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panchayat elections were plenty of votes

पंचायत उपचुनाव में खूब पड़े वोट

Mon, 22 Feb 2016 02:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 22 Feb 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections were plenty of votes
बरेली/हाफिजगंज।
विज्ञापन
जिले में पंचायत उपचुनाव के लिए हुए मतदान में मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया। नवाबगंज ब्लॉक के लभेड़ा बुलंदनगर गांव में प्रधान के लिए 73 फीसदी मतदान हुआ।गांव के सरकारी कन्या क्रमोत्तर जूनियर हाईस्कूल में रविवार सुबह सात बजे से ही वोटरों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। 3958 वोटरों में से 3008 ने मतदान किया। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने  महिलाओं के वोट फर्जी पड़ने का आरोप लगाया है। मतदान के लिए पहुंची कई महिलाओं को यह कहकर मतदान केंद्र से लौटा दिया गया कि उनके वोट तो पहले ही पड़ चुके हैं। इन महिलाओं को वोट डाले बिना ही लौटना पड़ा। वहीं, नवाबगंज ब्लाक के गांव जासपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए भी वोट पडे। लभेड़ा गांव में प्रधानी जीतीं रहनुमा बी की मतगणना से पहले ही मौत हो गई थी, इसलिए उपचुनाव की नौबत आई। चुनाव में आठ प्रत्याशी मैदान में थीं। इनमें अफरोज जहां, अमीरा बी, आमना, सगीरा, नूरी फात्मा, शबाना बी के अलावा रहनुमा बी की सास जोहरा और पूर्व प्रधान लियाकत के बेटे आसिफ की पत्नी फातमा बी शामिल हैं।
सात पंचायतों के 19 पदों पर वोटिंग
क्योलड़िया। भदपुरा की सात ग्राम पंचायतों जासपुर, माधोपुर, गुलड़हाई, धनौर जागीर, बिहारीपुर पीतमराम, भदुपरा और मेथी नवदिया के 19 पंचायत सदस्यों के पदों के लिए शांतिपूर्वक मतदान हुआ। 78 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
बीडीसी के लिए मामा-भांजे लड़े
फतेहगंज पूर्वी। बहगुल कटरी के गांव शाहपुर बनियान में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव मामा-भांजे के आमने-सामने होने के कारण रोचक बन गया। यहां 53 प्रतिशत वोट पड़े। 1410 में से 755 वोटरों ने मतदान किया। चुनाव में मामा सत्यपाल यादव और उनके भांजे पप्पू यादव अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
                 

तीसरी बार वोट डालने पर पकड़ा
हाफिजगंज। तीसरी बार वोट डालने आए युवक को लभेड़ा में पुलिस ने पकड़ लिया। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फिरोज खां एक बार वोट डालने के बाद दोबारा पोलिंग बूथ पर पहुंच गया। उसे चेतावनी देकर भगा दिया लेकिन तीसरी बार भी वह वोट डालने पहुंच गया। फिरोज का कहना है कि उसके दो जगह वोट बने हुए थे। एक बार डाल आया तो दूसरी बार भी अपना ही वोट डालने गया था।
वोट न देने पर दलित दंपति को पीटा
हाफिजगंज। मनमाफिक वोट न देने पर तीन लोगों ने दलित दंपति को पीट दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। लभेड़ा गांव की विमला देवी और उनके पति छोटेलाल ने गांव के ही जैमुद्दीन, साजिद और मैसर खां पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed