फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   panchayat election 2021 BJP MLA and former block chief clashed in Lakhimpur Kheri

पंचायत चुनाव : वर्चस्व की लड़ाई में भाजपा विधायक और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख भिड़े, पर्चा वापसी को लेकर बवाल

Sun, 11 Apr 2021 10:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Apr 2021 10:33 PM IST
सार

वर्चस्व की लड़ाई में भाजपा विधायक और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख भिड़े
बीडीसी का पर्चा वापसी को लेकर हुआ बवाल
आचार संहिता उल्लंघन के तहत हथियार लहराने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
panchayat election 2021 BJP MLA and former block chief clashed in Lakhimpur Kheri
भाजपा विधायक और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख भिड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के नकहा ब्लॉक परिसर में रविवार को पर्चा वापसी को लेकर भाजपा के सदर विधायक और नकहा के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख आपस में भिड़ गए। बवाल की ख़बर लगते ही डीएम और एसपी ने मौका मुआयना किया और बाधित चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। 
विज्ञापन


एसपी विजय ढुल ने बताया कि नकहा चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आचार संहिता उल्लंघन के तहत हथियार लहराने पर संजय गुप्ता समेत 10-15 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


नकहा ब्लॉक कार्यालय पर पर्चा वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिया जाना था। इससे पूर्व ही सदर विधायक योगेश वर्मा और निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पर्चा वापसी को लेकर कहासुनी होनी लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाली गलौज के बीच बात यहां तक बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे का गिरेबान तक पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एक पक्ष का समर्थक पिस्टल लहराते दिख रहा है।  घटना के बाद सूचना पर डीएम और एसपी ने मौका मुआयना किया और पर्चा वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करवाई। 

मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। विधायक योगेश वर्मा की दलील है कि विरोधी स्वेच्छा से नाम वापस लेना चाहते थे। जबकि निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता का कहना था कि कोरिया छीट निवासी शाहरुख और वारिस, बंजरिया निवासी कल्लू और पचकोरवा निवासी शिवपूजन पर पर्चा वापसी के लिए विधायक ने दबाव डाला और गाड़ी में बंद कर ले जाने लगे। 

जिसका उन्होंने विरोध किया तो विधायक ने उन्हें चुनाव न लड़ने धमकी दी।  दोनों पक्षों में किसी भी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, ब्लॉक के अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साध गए। 

वार्ड नंबर 31 में पर्चा वापसी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों में तनातनी और धक्कामुक्की हुई है। जो भी इस घटना में संलिप्त होंगे। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed