फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   panchayat chunav up 2021 news today nomination process of claimants started

पंचायत चुनाव : दावेदारों की नामांकन की प्रक्रिया शुरू, एसबीआई में चालान जमा करने वालों की लगी लंबी कतार

Sat, 03 Apr 2021 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Apr 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav up 2021 news today  nomination process of claimants started
बैंक में चालान फार्म जमा करने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज यानी शनिवार से नामांकन शुरू हो गया है। इसको लेकर शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल को होगा जिसके लिए 18 जिलों के प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


बरेली में प्रथम चरण में होने वाले  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को दावेदारों की नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई।सुबह 8 बजे से शुरू हुई नामांकनप्रक्रिया  में जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट में और प्रधान व अन्य पदों के लिये ब्लॉक मुख्यालय पर दावेदार पहुंच गए है। 
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नामांकन के दौरान कोविड नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सभी को मास्क लगाकर ही नामांकन रूम में जाने दिया जा रहा है लेकिन सामाजिक दूरी नहीं दिख रही है। उधर, एसबीआई में चालान जमा करने वालों की लंबी कतार लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 2 बजे तक 267 दावेदारों ने जिला पंचायत सदस्य की 60 सीटों के लिए नामांकन कराया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed