{"_id":"60b796512a894b520467fe87","slug":"panchayat-chunav-2021-lost-candidate-announced-change-of-religion-in-bareilly-after-gram-pradhan-election-annoyed-by-not-getting-votes-of-fraternity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: बिरादरी ने दावत उड़ाई, पर नहीं दिए वोट, हारा प्रत्याशी बोला- अब बदलूंगा धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: बिरादरी ने दावत उड़ाई, पर नहीं दिए वोट, हारा प्रत्याशी बोला- अब बदलूंगा धर्म
Wed, 02 Jun 2021 09:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Jun 2021 09:20 PM IST
सार
भाजपा नेता ग्रामीण को मनाने उसके घर पहुंचे और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व भाजपा जिलाध्यक्ष से फोन पर बात कराकर उसे मनाया। मामला भदुपरा ब्लाक के गांव ठिरिया बन्नो जान गांव का है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम प्रधानी के तीन चुनाव हारने से आहत एक ग्रामीण ने अब परिवार समेत धर्म बदलने की धमकी दी है। ग्रामीण का कहना है कि समाज के लोगों ने चुनावों में उससे दावतें तो खूब उड़ाईं लेकिन वोट नहीं दिए।
उसकी इस धमकी से भाजपा में खलबली है। भाजपा नेता ग्रामीण को मनाने उसके घर पहुंचे और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व भाजपा जिलाध्यक्ष से फोन पर बात कराकर उसे मनाया। मामला भदुपरा ब्लाक के गांव ठिरिया बन्नो जान गांव का है।
यहां रहने वाले दिव्यांग सुरेश चन्द्र गंगवार पेशे से खेत किसान हैं। सुरेश गंगवार ने बताया कि उन्होंने 2010 में ग्राम प्रधान पद के लिए पहला चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गए थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2015 में दूसरे चुनाव में प्रधानी के लिए नामांकन कराया तो गांव और बिरादरी के कुछ लोगों ने समझाबुझाकर एक अन्य प्रत्याशी के पक्ष में उन्हें बैठा दिया।
विज्ञापन
अब वर्ष 2021 में फिर से उन्होंने प्रधानी के लिए किस्मत आजमाई लेकिन उन्हें सिर्फ 46 वोट ही मिले। सुरेश गंगवार का कहना है कि समाज के लोगों ने चुनावों में उनसे दावतें तो खूब उड़ाईं। लेकिन वोट विपक्षी प्रत्याशी को दिए। जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हार से आहत सुरेश ने क्योलड़िया पुलिस को चिट्ठी देकर कहा है कि उसकी चार में दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वह अपनी बाकी बची दो अविवाहित बेटियों और पत्नी के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन करने जा रहा है। ग्रामीण ने कहा कि चुनाव में मिले धोखे की वजह से उसका अपने समाज से मन ऊब चुका है।
समाज के लोगों ने अब तो घर पर आना भी बंद कर दिया है। ग्रामीण ने पुलिस से कहा है कि धर्म परिवर्तन के फैसले में परिवार भी उसके साथ है।
केंद्रीय मंत्री से बात के बाद वापस ली धमकी
ग्रामीण द्वारा धर्म परिवर्तन की धमकी दिए जाने की बात पता चलते ही केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार, राकेश गंगवार और श्याम रस्तोगी को ठिरिया बन्नो गांव में सुरेश गंगवार के घर भेजा।
भाजपाइयों ने केन्द्रीय मंत्री से फोन पर सुरेश की बात कराई। मंत्री ने कहा कि सुरेश को सरकार की ओर से मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा और पूरी भाजपा उनके साथ खड़ी है। समाज के लोग भी साथ देंगे। जिलाध्यक्ष ने भी सुरेश से फोन पर बात कर आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री से बात करने के बाद सुरेश ने धर्म परिवर्तन की धमकी वापस ले ली।