फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pan masala dealer Ramsevak's residence, warehouse open locked, Income Tax team searched records

Bareilly News: पान मसाला डीलर रामसेवक के आवास, गोदाम के खुले ताले, आयकर टीम ने खंगाले अभिलेख

Sat, 22 Feb 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pan masala dealer Ramsevak's residence, warehouse open locked, Income Tax team searched records
बरेली। पान मसाला डीलर रामसेवक के महाकुंभ से शहर लौटने की सूचना पर शुक्रवार को दिल्ली से आई आयकर टीम ने दोबारा जांच-पड़ताल की। आवास और दो गोदामों की सील खोलकर टीम ने खरीद-बिक्री के अभिलेख खंगाले। मौजूदा स्टॉक का मिलान किया। इस दौरान कारोबारी की तबीयत बिगड़ गई तो आयकर टीम की निगरानी में उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। फिर वापस लेकर लौटे। बताते हैं कि कई संदिग्ध अभिलेख जब्त किए गए हैं। स्टॉक में भी गड़बड़ी मिलने की चर्चा है। रात साढ़े नौ बजे टीम दिल्ली लौट गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दस बजे आयकर टीम फोर्स के साथ रामसेवक के आवास पर पहुंची। रामसेवक भारद्वाज और परिजनों की मौजूदगी में आवास पर लगी सील हटाकर ताले खोले गए। फिर सभी अंदर गए और दोपहर एक बजे आवास से सटे गोदाम की सील खोलने के लिए बाहर आए। इस दौरान टीम ने किसी से कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। रामसेवक और उनके परिजनों को भी चल रही गतिविधियों की जानकारी किसी से भी साझा करने से मना कर दिया। आवास के बगल में स्थित गोदाम का स्टॉक जांचने के बाद टीम ने सामने बने गोदाम का ताला खोला। वहां करीब घंटे भर तक स्टॉक का मिलान किया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन


टीम ने खंगाला अमित का बैंक लॉकर, दवा खाने से मना करने पर आपत्ति
एक ओर रामसेवक के दस्तावेजों की जांच जारी थी, दूसरी ओर उनके छोटे भाई अमित भारद्वाज को साथ लेकर टीम जनकपुरी स्थित बैंक शाखा पहुंची। लॉकर की जांच के दौरान अमित ने टीम से दवा खाने के लिए घर जाने की गुजारिश की। टीम ने इसकी अनुमति नहीं दी। तब सूचना पर राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा व अन्य लोग पहुंचे। आपत्ति जताई तो टीम ने दवा खाने के लिए घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के घनघनाए फोन
आयकर टीम के दोबारा आने और दोनों भाइयों की जांच शुरू होने पर व्यापारियों में खलबली मची रही। एक-दूसरे को फोन कर जानकारी जुटाते रहे। हालांकि, दोनों भाइयों के फोन जब्त होने की वजह से किसी को कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed