फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PAN card of Abdul Majeed, the kingpin of religious conversion gang, turned out to be fake

Bareilly News: धर्म परिवर्तन गिरोह के सरगना अब्दुल मजीद का पैनकार्ड निकला फर्जी

Sat, 30 Aug 2025 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
PAN card of Abdul Majeed, the kingpin of religious conversion gang, turned out to be fake
जाली दस्तावेज का आरोप पुष्ट, अब बैंकों से डाटा जुटाएगी पुलिस
विज्ञापन

बरेली। धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के सरगना अब्दुल मजीद का पैनकार्ड सत्यापन में फर्जी पाया गया है। इससे गिरोह पर कूटरचित दस्तावेज बनाने का आरोप पुष्ट हो गया है। हालांकि, इससे फंडिंग से जुड़ी जांच प्रभावित होगी। इसके लिए पुलिस को अब बैंकों से जानकारी जुटानी होगी।

भुता के गांव फैजनगर के घर में संचालित धर्म परिवर्तन के रैकेट का खुलासा होने के बाद चार आरोपी जेल भेजे गए थे। भुता थाने के इंस्पेक्टर क्राइम इसकी विवेचना कर रहे हैं। पुलिस टीम खुलासे के दौरान बरामद सभी प्रमाणपत्रों का सत्यापन संबंधित विभागों से करा रही है। पुलिस के मुताबिक अब्दुल मजीद के पैनकार्ड को जांच के लिए आयकर विभाग को भेजा गया तो फर्जी साबित हुआ। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अब्दुल व उसकी पत्नी के पांच खातों में 13 लाख से ज्यादा रकम के लेन-देन में कौन सा पैनकार्ड लगा था? अधिकारियों को आशंका है कि यह पैनकार्ड दिखावे के लिए कागजों में रखा होगा। मजीद का असली पैनकार्ड दूसरा ही होगा।
विज्ञापन

एक और मदरसे का जुड़ाव मिला
धर्म परिवर्तन मामले में एक और मदरसे का जुड़ाव मिल रहा है। विवेचना में ऐसे तथ्य सामने आए हैं कि जेल भेजा गया आरिफ और ब्रजपाल उर्फ अब्दुल्ला एक और मदरसा कमेटी के सदस्य हैं। दूसरे मदरसे में भी धर्मांतरण या किसी और गलत कृत्य की आशंका में जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से मिले नंबरों की डिटेल निकालकर नए लोगों की धरपकड़ कर उनसे पूछताछ व मिली जानकारी का सत्यापन कर रही है। नावल्टी चौराहे के पास से उठाए गए शख्स ने मुख्य आरोपी के खाते में कई बार रुपयों का लेन-देन किया था। जांच में युवक ने तर्क दिया कि दोस्ती के नाते रुपयों का आदान-प्रदान होता रहता था। पुलिस ने फिलहाल युवक को छोड़ दिया है। मामले की विस्तृत जांच के दौरान अपराध साबित होने पर उसे आरोपी बनाया जा सकता है। इसी तरह कई और लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही नया खुलासा हो सकता है। कुछ और लोग जेल जा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--

गिरोह के सरगना अब्दुल मजीद का पैन कार्ड फर्जी मिला है। रिकाॅर्ड में आरिफ और ब्रजपाल के एक और मदरसा कमेटी के सदस्य होने की बात सामने आई हैं। पुलिस जल्दी ही नए तथ्यों के साथ कुछ और लोगों को जेल भिजवाएगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed