फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pakistani woman purse stolen from Punjab Mail in Bareilly

UP News: पंजाब मेल से पाकिस्तान की महिला शहनाज का पर्स चोरी, बरेली जीआरपी तलाश में जुटी

Mon, 24 Mar 2025 06:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 06:58 PM IST
सार

पाकिस्तान के कराची में रहने वाली महिला पंजाब मेल से बरेली अपने मायके आ रही थीं। चलती ट्रेन में उनका पर्स चोरी हो गया। महिला ने बरेली पहुंचकर जीआरपी थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Pakistani woman purse stolen from Punjab Mail in Bareilly
जीआरपी थाना बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर-हावड़ा के बीच चलने वाली 13006 पंजाब मेल से पाकिस्तान की महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला ने बरेली के जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। बरेली जीआरपी जांच कर रही है। पर्स रामपुर के पास चोरी हुआ था। सूचना रामपुर जीआरपी को भी दे दी गई है।

विज्ञापन

शहनाज का बरेली में है मायका 
पाकिस्तान के कराची के देहली मेंशन नाथ वार्स रोड निवासी शहनाज बेगम पत्नी शहिद हुसैन की बरेली के बारादरी क्षेत्र में मायका है। शहनाज अपनी बीमार मां को देखने के लिए पाकिस्तान से रविवार को अमृतसर पहुंची थीं। वहां से शाम 6:36 मिनट पर चलने वाली पंजाब मेल में बरेली के लिए सवार हुईं। वह ट्रेन के कोच नंबर बी-2 की सीट नंबर पांच पर थीं। ट्रेन सोमवार तड़के 5:30 बजे रामपुर पहुंची। इससे पहले शहनाज को नींद आ गई। ट्रेन के बरेली पहुंचने से पहले उनकी आंख खुली तो देखा की उनका पर्स गायब था।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: गैस एजेंसी पर फटे 350 सिलिंडर, धमाकों से दहले लोग, लपटें देख बोले- लगा ज्वालामुखी फटा; Video
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन सुबह 6:27 बजे बरेली आई। उन्होंने यहां जीआरपी थाने में तहरीर दी। शहनाज का कहना है कि पर्स में उसका वीजा, पासपोर्ट के अलावा पाकिस्तान का एक सिम और पहचान पत्र के अलावा कुछ नकदी थी। इंस्पेक्टर जीआरपी परवेज खान ने बताया कि पाकिस्तान की महिला ने पंजाब मेल से पर्स गुम होने की शिकायत की है। पर्स रामपुर के पास गुम हुआ है। जांच की जा रही है। रामपुर जीआरपी को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed