फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pakistani-origin government teacher Shumayla missing after switching off her mobile phone In bareilly up news

UP: कहां गई सरकारी टीचर बनी पाकिस्तानी महिला? फोन भी किया बंद; ये था शुमायला का तर्क

Mon, 20 Jan 2025 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Jan 2025 09:38 AM IST
सार

पाकिस्तानी मूल की शुमायला मोबाइल फोन बंद कर लापता हो गई है। शुमायला ने नागरिकता छिपाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर नौकरी हासिल की थी। उसका जन्म पाकिस्तान में हुआ था।

विज्ञापन
Pakistani-origin government teacher Shumayla missing after switching off her mobile phone In bareilly up news
Pakistani-origin government - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी मूल की बर्खास्त शिक्षिका शुमायला खान रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से मोबाइल फोन बंदकर लापता हो गई है। उसकी तलाश में रामपुर गई टीम खाली हाथ लौट आई। इधर, बेसिक शिक्षा विभाग रिकवरी की तैयारी कर रहा है। सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव को मामले की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार ने शुक्रवार को फतेहगंज पश्चिमी थाने में रामपुर शहर के बजरोही टोला में गली नंबर चार के मकान नंबर 20 की निवासी शुमायला खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शुमायला ने नागरिकता छिपाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर नौकरी हासिल की थी। उसका जन्म पाकिस्तान में हुआ था। कई साल पहले मां के साथ वह भारत आई और रामपुर में रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्खास्तगी और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुमायला लापता है। रविवार को पुलिस ने उसकी तलाश में रामपुर और बरेली के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खुफिया एजेंसियां भी मामले से जुड़ा इनपुट खंगाल रहीं हैं। 

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पाकिस्तानी मूल की बर्खास्त शिक्षिका शुमायला खान की तलाश की जा रही है। वह लापता है। उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है। सोमवार को मामले में फतेहगंज पश्चिमी के खंड शिक्षा अधिकारी के बयान दर्ज किए जाएंगे। महिला की तलाश को लेकर बरेली पुलिस, रामपुर पुलिस के संपर्क में है।

आपको बता दें कि रामपुर के बजोड़ी टोला में गली नंबर चार के मकान नंबर-20 निवासी शुमायला खान पुत्री एसए खान पर रिपोर्ट फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भानु शंकर गंगवार ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उसकी नागरिकता को लेकर शिकायत आई थी। आरोप था कि वह पाकिस्तानी नागरिक है। इस मामले में विभाग ने उसके प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया था।

तहसीलदार सदर रामपुर की जांच में साफ हुआ था कि शुमायला का निवास प्रमाणपत्र फर्जी है। वास्तव में वह पाकिस्तानी नागरिक है। इसके बाद उसका प्रमाणपत्र पिछले साल निरस्त कर दिया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने कई बार स्पष्टीकरण मांगा पर वह प्रमाणपत्र की सत्यता नहीं साबित कर सकी। इस पर बीएसए संजय सिंह ने शुमायला को निलंबित कर दिया था। अब जांच के बाद उसकी सेवा समाप्त कर बीएसए ने रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ मुख्यालय भेज दी है।

 

क्या था शुमायला का तर्क
शुमायला खान के दस्तावेजों की जांच वर्ष 2021 में मुरादाबाद एलआईयू से प्राप्त पत्र के बाद शुरू हुई थी। तत्कालीन नोटिस पर शुमायला ने जवाब दिया था कि मां माहिरा बेगम पाकिस्तान से वर्ष 1981 में भारत आईं थीं। तब वह दो वर्ष की थी। 1985 में रामपुर में मां की दूसरी शादी हुई। 

 

वर्ष 1992 में मां रामपुर के एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका बनीं। 2007 में रामपुर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में आवास आवंटित हुआ था। उसकी शिक्षा रामपुर में हुई। मीरगंज के राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज से बीएड किया था। हालांकि जांच में निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed