फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pakistan angry , burnt effigies of Sharif

पाक पर गुस्सा, शरीफ का पुतला फूंका

Tue, 20 Sep 2016 01:28 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 20 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 Pakistan angry , burnt effigies of Sharif
पुतलादहन
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सैन्य मुख्यालय में फिदाइन हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ शहर के लोगों में खासा गुस्सा है। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। वहीं, हमले में शहीद भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। 
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकालकर शहीद भारतीय जवानों के प्रति शोक-संवेदना जतायी। भाजपाइयों ने डीडीपुरम चौराहा पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और पार्टी के महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने कहा कि अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है। इस मौके पर गुलशन आनंद, प्रतेश पांडेय, नरेश शर्मा बंटी, यतिन भाटिया, सुधांशु सक्सेना, हर्षित अग्रवाल, मोहित कपूर, रवि रस्ताूेगी, देवेंद्र जोशी, अनुराधा खंडेलवाल, शिवकुमार माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओें ने सेठ दामोदार स्वरूप पार्क पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। पुतला दहन में जिला संयोजक अभय गंगवार, जिला सचिव अरविंद अग्रवाल, डॉ. हरीश गंगवार, सह सचिव राजेश सिंह, बीआर वर्मा, उमेश पटेल, राहुल, राजीव, रजत गंगवार, योगेन्द्र गंगवार आदि शामिल रहे। हिंदी जागरण मंच ने पटेल चौक पर पाकिस्तान के झंडे जलाए। महानगर अध्यक्ष अश्विनी खेड़ा, विशाल जौहरी, अमर सिंह परमार, प्रवीन भारद्वाज, शिवकुमार कटियार, श्याम कुमार, शिवगोधन वर्मा, अभिषेक शर्मा, राजेंद्र कुर्मी, विनोद सागर आदि प्रदर्शन में शामिल रहे। इंकलाब विकास दल के कार्यकर्ताओं ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पर कैंडल जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पाकिस्तान के प्रति कड़ा रोष जाहिर किया। नितिन मिश्रा, कमलेश सक्सेना, मधु यादव, ममता दास, परवीन, इरफान खान, निर्मल सिंह, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। जिला जेल रोड पर हुई अधिवक्ताओं की सभा में पाकिस्तान के प्रति गुस्से का इजहार किया गया। इसमें डीडी बेलवाल, मुबारक अली, जगदीश सिंह राठौर, अरविंद पांडेय, संजय वीरेश मौजूद रहे। आल इंडिया मुस्लिम मजलिस की सभा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में डॉ. सरताज हुसैन अब्बासी, अतीक करम इदरीसी, मोहम्मद खलीक, वसी अहमद आदि शामिल रहे। राष्ट्रीय लोकदल की सभा में सुरेंद्र पाल, हरभजन, उपेंद्र सक्सेना, वाकर अली, साबिर हुसैन, बीना कश्यप, राजवीर उपाध्याय, विकास माथुर ने, अपना दल की सभा में सतीश चंद्र गंगवार, ज्वाला प्रसाद गंगवार, गोपेंद्र पाल, मुकेश चंद्र गंगवार, अवनीश गुर्जर, अखिलेश ने शहीद भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed