फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pakad tree fell on the house, buffalo and padda died

Bareilly News: मकान पर गिरा पाकड़ का पेड़, भैंस व पड्डे की मौत

Mon, 08 Jul 2024 06:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Pakad tree fell on the house, buffalo and padda died
भोजीपुरा। कच्चे मकान पर गिरा पाकड़ का पेड़
भोजीपुरा। लगातार बारिश से रविवार को गांव सुरला गौंटिया में एक कच्चे मकान के ऊपर पाकड़ का पेड़ गिर गया। इससे मकान में एक भैंस व पड्डे की मौत हो गई। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सुरला गौंटिया में शहंशाह अली का कच्चा मकान है, जहां उनका परिवार रहता है। शहंशाह अली उसी में अपनी एक भैंस और पड्डा को बांधते थे। घर के सामने एक पाकड़ का पेड़ था। सोमवार को दोपहर पाकड़ का पेड़ मकान पर गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के अंदर बंधे पशु चपेट में आ गए। सूचना प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मलबे को हटवाकर मृत भैंस और पड्डा को निकलवाया। शहंशाह ने बताया कि घटना के दौरान परिवार के लोग घर में नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन

बारिश में मकान का खपरैल गिरने से महिला घायल

फरीदपुर। बारिश से मकान के ऊपर पड़ी खपरैल दीवारों सहित भरभरा कर गिर गई। उसके नीचे सो रही वृद्ध महिला दब गई। तेज आवाज से महिला के बेटे, बहू व पड़ोस के लोगों ने निकाल कर वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के पचौमी गांव में शनिवार रात बारिश होने से नन्ही देवी (65) का मकान दीवारों सहित भरभरा कर गिर गया। इसकी चपेट में आकर नन्ही देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। संवाद
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल की पुरानी इमारत की दीवार गिरी

आंवला। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार दोपहर सरकारी अस्पताल की पुरानी जर्जर इमारत के चहारदीवारी एक एक हिस्सा भरभराकर कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि कोई जनहानि न हो सकी। क्योंकि दीवार जिस साइड गिरी। वहां एक प्रमुख मार्ग है, जिस पर अवागमन बना रहता है। वहीं, इसी परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के आवास भी काफी पुराने हो चुके हैं। कॉलोनी वासियों का कहना है कि जर्जर हालत में खड़ी यह पुरानी इमारत कभी भी बड़े हादसे को न्यौता दे सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दो और ग्रामीणों के घर जमींदोज

भड़सर। अब दो और ग्रामीणों के मकान बारिश के चलते जमींदोज हो गए। इससे हादसा बच गया। हालांकि दो ग्रामीणों को लाखों का नुकसान हुआ है। हाफिजगंज के गांव भटपुरा जागीर निवासी देवदत्त की पक्की खपरैल गिर गई। गनीमत रही परिवार दूसरे कमरे में था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, इसी गांव के निवासी ओम प्रकाश की भी पक्की खपरैल धराशाई हो गई। इन दोनों घटनाओं में ग्रामीणों को लाखों का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed