फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Paddy purchase was only half as compared to last year

Bareilly News: पिछले साल के मुकाबले आधी ही हुई धान खरीद

Thu, 07 Dec 2023 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 07 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase was only half as compared to last year
बरेली। धान की सरकारी खरीद पिछले वर्ष के मुकाबले अब तक आधी ही हो सकी है। क्रय केंद्र सूने पड़े हुए हैं। मंडी में भी आवक कम हो गई है। अब उन कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है, जिनकी वजह से किसानों ने क्रय केंद्रों का रुख नहीं किया और खुले बाजार में धान बेचा।
विज्ञापन

कॉमन धान का समर्थन मूल्य इस वर्ष 2183 रुपये प्रति क्विंटल घोषित है, जबकि खुले बाजार में यह 2100 रुपये के हिसाब से खरीदा जा रहा है। सरकारी खरीद अधिक कीमत पर होने के बावजूद जिले में 151 क्रय केंद्र लगभग सूने ही रहे। वहीं, खुले बाजार में धान बेचने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। पिछले वर्ष छह दिसंबर तक जिले में 90,000 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी, लेकिन इस बार 48,000 मीट्रिक टन ही धान खरीदा जा सका है।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केेंद्रों के कर्मचारी पहले सीधे मुंह बात नहीं करते थे, लेकिन अब उन्हेें किसानों को फोन करके बुलाना पड़ रहा है। पिछले वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल था और खुले बाजार में 1600-1700 रुपये भाव था। कीमतों में बड़ा अंतर होने के कारण सरकारी धान खरीद का लक्ष्य गत वर्ष आसानी से पूरा हो गया था, लेकिन इस बार 1,83,000 मीट्रिक टन का लक्ष्य पूरा करने में कर्मचारी और अधिकारी पसीना छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की बेरुखी की अहम वजहें
आढ़ती और राइस मिलर्स के यहां भुगतान हाथों हाथ मिलता है। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के बाद भुगतान के लिए कम से कम 72 घंटे इंतजार करना पड़ता है। आढ़तिये किसान के घर से धान खरीद कर ले जाते हैं और भुगतान भी दे जाते हैं। क्रय केंद्र के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। इस बार बाजार भाव और समर्थन मूल्य में मात्र 83 रुपये का ही अंतर है। किसान दस्तावेजी प्रक्रिया में फंसना नहीं चाहते। इसलिए आढ़तियों को धान बेचना पसंद करते हैं।



धान बेचना है तो इन नंबरों पर करें कॉल
0581-4002279, 7839565063
वर्जन
हम लक्ष्य पूर्ति में जुटे हैं। प्रधानों से संपर्क कर रहे हैं। किसानों से फोन काॅल करके धान लाने का आग्रह कर रहे हैं। उम्मीद है कि लक्ष्य पूर्ति होगी। -कमलेश पांडेय, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed