फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Paddy procurement target lagged behind due to rain and chaos

Bareilly News: बारिश तो कहीं अव्यवस्था से पिछड़ा धान खरीद का लक्ष्य

Tue, 31 Dec 2024 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement target lagged behind due to rain and chaos
बरेली। सभी तहसीलों पर धान खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। इसमें कुछ केंद्रों की हालत सबसे ज्यादा खराब रही तो कुछ लक्ष्य के करीब पहुंचे। लक्ष्य पूरा न होने का कारण बारिश तो कहीं किसानों को महीन धान का ऊचित मूल्य न मिलना रोड़ा बनकर सामने आया। दूसरी ओर जारी अव्यवस्थाओं के बीच भी किसान खरीद केंद्र पर नहीं पहुंचे। इस वजह से मीरगंज में 50 प्रतिशत से भी कम, फतेहगंज पूर्वी में 50, आंवला में 80 और बहेड़ी में 90 प्रतिशत का लक्ष्य ही पूरा हो पाया। अब जिन केंद्रों पर धान की आवक कम है। वहां विभागकर्मी घर-घर जाकर किसानों को इन केंद्रों पर धान खरीद करने को प्रेरित करेंगे। संवाद
विज्ञापन

--
क्षेत्र में अधिक किसानों ने की थी महीन धान की खेती
फतेहगंज पूर्वी। अधिकांश किसानों ने मोटे धान को खरीद केंद्रों पर पहुंचा दिया है, लेकिन क्षेत्र में महीन धान का इस बार रकबा ज्यादा रहा। ऊचित कीमत न मिलने पर किसान निजी आढ़तियों को बेच दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में सरकार की ओर से तीन धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सेंटर इंचार्जों ने बताया कि 10 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य था, जिसमें से 50 प्रतिशत तक धान केंद्रों पर पहुंच चुकी है। 31 जनवरी तक धान की खरीद की जाती रहेगी। लगभग 90 प्रतिशत किसानों ने धान की बिक्री कर दी है। दस प्रतिशत ही धान किसानों के पास बचा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह का कहना है कि अधिकांश किसानों ने महीन धान की खेती की है, जिसको क्रय केंद्र न बेचकर अधिक कीमतों में निजी आढ़तियों को बेच दिया है। तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) वीरपाल सिंह यादव का कहना है कि कम खेती वाले किसान जब सेंटरों पर जाते थे तो उन्हें कागजातों सहित धान सुखाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। झंझट से बचने के लिए किसानों को निजी आढ़तियों को नकदी में धान बेचना पड़ता था। इधर, भगवानपुर कुंदन सेंटर के सचिव ज्ञानेश पाल सिंह ने बताया कि शुरुआत में कंबाइन से कटे हुए धान सेंटरों पर आए थे, जो कि गीले थे, उसको सुखाने की व्यवस्था केंद्र पर थी, लेकिन किसान नहीं आते थे।
--
68 हजार क्विंटल ही धान खरीदा गया
मीरगंज। क्षेत्र के पांच धान क्रय केंद्रों पर अभी तक लक्ष्य से आधी भी धान की खरीद नहीं हुई है। सभी पांच केंद्रों पर 1500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी तक 68 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है। धान क्रय केंद्र प्रभारी रजनी सिंह व सुभाष चंद्र ने बताया कि 31 जनवरी तक धान की खरीद की जाएगी। सोमवार को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये पर लगभग 100 क्विंटल धान खरीदा गया है। गांवों में जाकर लोगों को धान सरकारी खरीद केंद्रों पर लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दूसरी ओर धान खरीद का लक्ष्य कम होने का कारण बारिश भी बताया गया है, जिसकी वजह से फसलों की पैदावार कम हुई। औरंगाबाद गांव के नेत्रपाल ने बताया कि महीन धान की कीमत निकल नहीं पाती। इसलिए सरकारी क्रय केंद्रों पर न देकर निजी मिल वालों को दे दिया। संवाद
--
धान की आवक हुई कम
बहेड़ी। तहसील में 33 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी खरीद केंद्रों को तीन लाख 28 हजार 500 क्विंटल का लक्ष्य धान खरीद का दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक तीन लाख पांच हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इधर, एफसीआई के केंद्र प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि धान खरीद केंद्र सुचारू रूप से चालू है। किसान अब न के बराबर ही धान लेकर पहुंच रहे हैं। संवाद

--
धान खरीद केंद्र का इनपुट
आंवला। मंडी समिति परिसर स्थित सभी नौ धान क्रय केंद्रों पर अब तक लक्ष्य के सापेक्ष करीब आठ हजार टन धान की खरीद पूरी हो चुकी है, जो कि लक्ष्य का 80 प्रतिशत के करीब है। सहायक विपणन अधिकारी रोहितास कुमार ने बताया कि हम तय समय 31 जनवरी तक लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed