फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Paddy crop scattered in fields due to rain with strong wind

Bareilly News: तेज हवा के साथ बारिश से खेतों में बिछी धान की फसल

Mon, 18 Sep 2023 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 18 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop scattered in fields due to rain with strong wind
नवाबगंज। कड़ी मेहनत से तैयार धान की फसल के लिए रविवार को हुई बारिश मुसीबत बन गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से सैकड़ों एकड़ फसल खेतों में बिछ गई। पानी भरने से अब फसल सड़ने की आशंका है। जिन खेतों में बालियां निकल आईं हैं वहां दाना काला पड़ जाएगा।
विज्ञापन

ज्वार, बाजरा, सफेद तिल, उड़द की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश थमने के बाद दोपहर के समय किसान फसलें देखने पहुंचे। हालात देखकर उनके चेहरे मुरझा गए। किसान हरीश कुमार, कृष्णपाल, तेजपाल, कांताप्रसाद ने बताया कि बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान अगेती फसल को हुआ है। इन खेतों में बालियां निकल आईं थी। इस वजह से लाक की लंबाई भी ज्यादा थी। तेज हवा के साथ बारिश होने से पूरी फसल खेतों में बिछ गई। खेत में पानी भी भरा हुआ है। ऐसे में लाक सड़ जाएगा।
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह भवन गिर गए। भुता क्षेत्र में नगी रामपुर गांव में बने पंचायतघर की दीवार गिर गई। वहीं, नाला सफाई न होने से कस्बा में जलभराव हो गया। गंदा पानी सड़कों पर भरने की वजह से बीमारियां फैलने का डर है। नगी रामपुर, भगवानपुर, दौलतपुर, करेना, मिल्क गोटिया, गजनेरा आदि गांवों में भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
खपरैल गिरने से आठ घायल
मीरगंज/शाही। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कुल्छा की गौटिया के रहने वाले राजू श्रीवास्तव गर्भवती पत्नी काजल और छह बेटियों के साथ सो रहे थे। खपैरल गिरने की वजह से पूरा परिवार दब गया। आवाज सुनकर जमा हुए पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला। बेटी राधिका, खुशबू और प्रियांशी को ज्यादा चोटें आई हैं। पड़ोसियों ने उन्हें शाही के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बगरऊ गांव में प्रेमशंकर श्रीवास्तव की खपरैल भी गिर गई। गनीमत रही कि कोई वहां मौजूद नहीं था। ठिरिया कल्यानपुर गांव में नन्हे हुसैन का मकान भरभराकर गिर गया। उनका परिवार बाल-बाल बचा।
मीरगंज के ललितपुरी, शिवपुरी, खानपुरा आदि गांवों के खेतों में पानी भरा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनारायण गुप्ता ने बताया कि उनके बेडरुम में पानी भर गया है। उन्होंने नगर पंचायत कर्मियों से नाला सफाई कराने की मांग की ही। एसडीएम देशदीपक सिंह ने बताया कि बारिश से नुकसान की सूचना नही मिली है। सोमवार को क्षेत्र के लेखपालों को गांवों में भेजकर नुकसान का सर्वे कराया जायेगा। संवाद

----
जलभराव देखकर एडीएम प्रशासन नाराज

फरीदपुर। एडीएम प्रशासन दिनेश रविवार को नगर पालिका का निरीक्षण करने पहुंचे। कार्यालय के गेट पर ही गंदगी देखकर उन्होंने फटकार लगाई। इसके बाद वह कस्बे का भ्रमण करने निकले। मोहल्ला मिर्धान, मोहल्ला परा, तहसील रोड, ब्लाॅक के सामने सहित जगह-जगह जलभराव देखकर उन्होंने पालिका प्रशासन और एसडीएम की फटकार लगाई। जल्द से जल्द जलनिकासी के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed