फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PAC jawans beat up home guards for asking them to remove the bus

पीएसी के जवानों ने बस हटाने को कहने पर होमगार्ड को पीटा

Wed, 23 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
PAC jawans beat up home guards for asking them to remove the bus
आंवला। देवचरा चौराहे पर खड़ी पीएसी के जवानों की बस की वजह से जाम लगने पर वहां ड्यूट कर रहे होमगार्ड ने बस आगे बढ़ाने को कहा तो पीएसी के जवान आपा खो बैठे और चौराहे पर होमगार्ड की जमकर पिटाई की। साथी की सूचना पर पहुंची भमोरा पुलिस ने होमगार्ड को बचाया और थाने लेकर आई। होमगार्ड ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इलाके के गांव रामपुर काकर में रहने वाले वरुण कुमार शर्मा भमोरा थाने में तैनात है। सोमवार दोपहर एक बजे साथी होमगार्ड करण सिंह के साथ देवचरा-बल्लिया चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान इटावा की पीएसी 28 बटालियन के जवानों की बस देवचरा चौराहे पर रुकी। बस से उतरकर जवान नाश्ता करने चले गए।
विज्ञापन

चौराहे पर जवानों की बस खड़ी होने से जाम लगने लगा। जाम लगता देख होमगार्ड वरुण शर्मा ने चालक से बस चौराहे से हटाकर आगे खड़ी करने को कहा। इसी पर जवान उग्र हो गए और वरुण को पीटने लगे। साथी की सूचना पर भमोरा पुलिस मौके पर पहुंची और पीएसी के जवानों की बस आगे रवाना की। पुलिस पीड़ित होमगार्ड को लेकर थाने आ गई। होमगार्ड ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है। एसओ भमोरा राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया आपसी विवाद हो गया था। मामला निपटा दिया है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है॥
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed