फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PAC constable had murdered his wife with his friends

Bareilly News: पीएसी के सिपाही ने दोस्तों संग की थी पत्नी की हत्या

Wed, 26 Feb 2025 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
PAC constable had murdered his wife with his friends
बरेली। पीएसी के सिपाही रवि ने सुनियोजित तरीके से पत्नी मीनू की हत्या की थी। इस हत्याकांड में दो दोस्तों व करीबियों ने उसका साथ दिया था। पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लेकर गुत्थी सुलझा ली है, जल्द ही वारदात का राजफाश हो सकता है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के बाद रवि के नंबर की सीडीआर निकलवाई तो उससे घटना का राजफाश होता चला गया। एक नंबर से ही कई बार रवि की बात होने की पुष्टि हुई। सूत्र बताते हैं कि यह नंबर किसी महिला का है और उसी की वजह से रवि ने पत्नी को रास्ते से हटाया है। हालांकि पूछताछ में रवि ने पत्नी पर भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। कहा कि उन लोगों के संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। मीनू किसी और से भी बात करती थी। हालांकि पुलिस मानकर चल रही है कि ऐसा रवि केवल अपने बचाव में कह रहा है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने नंबरों से ही जानकारी जुटाकर एक और युवक को पकड़ा है। पता लगा है कि दो दोस्तों की मदद से रवि ने मीनू की हत्या की है। रवि खुद फार्मा का डिप्लोमा कर चुका है लेकिन उसने अपने एक फार्मासिस्ट दोस्त को भी घटना के दौरान साथ रखा और जहर का इंजेक्शन लगाकर हत्या की। बताते हैं कि रवि व उसके दोस्तों ने कार में ही मीनू को दबोचकर उसे इंजेक्शन लगाए और फिर दोस्त फरार हो गए। बाद में रवि ने हमले का नाटक किया और खुद कार से उतरकर खेत में लेट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
यह दिखाया था घटनाक्रम
रामपुर निवासी रवि कुमार आठवीं वाहिनी पीएसी में सिपाही पद पर तैनात है। वह 23 फरवरी की दोपहर पत्नी मीनू के साथ घर से अपनी कार लेकर निकला था और पत्नी को दवा दिलाने ले जाने की बात कही थी। कुछ देर बाद उसने सिपाही दोस्त संजय को फोन पर बताया कि फरीदपुर में मंदिर के पास बदमाशों ने उन लोगों पर हमला कर दिया है। संजय वहां पहुंचे तो देखा कि कार में मीनू बेसुध थी, जबकि रवि बाग में पड़ा था। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को मीनू के पिता ने रवि पर बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। अमर उजाला ब्यूरो

----

- सिपाही से पूछताछ में पत्नी की हत्या को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ हुई है। पुलिस को कुछ लोगों की तलाश है ताकि घटनाक्रम का सटीक खुलासा हो सके। मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed