फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Oxygen production will start at IFFCO plant by 31 May

31 मई तक इफको के प्लांट में शुरू हो जाएगा ऑक्सीजन का उत्पादन

Thu, 20 May 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Oxygen production will start at IFFCO plant by 31 May
demo photo - फोटो : अमर उजाला

प्रतिदिन चार मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन का होगा उत्पादन, अस्पतालों को मिलेगी मुफ्त

विज्ञापन
बरेली। आंवला की इफको फैक्टरी में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का बुधवार को डीएम नितीश कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने को कहा। बताया गया कि 31 मई तक प्लांट में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्लांट में 130 घन मीटर प्रति घंटा के हिसाब से मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा। प्रतिदिन औसतन चार मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन यहां तैयार होगी। इस प्लांट पर ऑक्सीजन की सप्लाई शुरु होने के बाद डी टाइप के 450 सिलेंडर प्रतिदिन रिफिल किए जा सकेंगे। कार्यकारी निदेशक ईश्वर चंद झा ने बताया कि पांच करोड़ की लागत से बन रहे प्लांट में उत्पादित होने वाली ऑक्सीजन जिला प्रशासन के समन्वय से आसपास के अस्पतालों को निशुल्क मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद डीएम ने आंवला सीएचसी और भमौरा के केंद्र का निरीक्षण किया। उन्हें संदिग्ध मरीजों को ट्रेस करने, मेडिकल किट मुहैया कराने आदि निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed