{"_id":"67915cb26e4fbcad090b56e3","slug":"owners-son-accused-of-firing-after-vacating-shop-bareilly-news-c-4-lko1064-566155-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुकान खाली कराने पर मालिक के बेटे पर फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुकान खाली कराने पर मालिक के बेटे पर फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र में दुकान खाली कराने से नाराज युवक ने दुकान मालिक के बेटे पर गोली चला दी। इससे वह बाल-बाल बचे। किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जखीरा कसाईखाने के पास रहने वाले शफकत यार खां ने अपनी दुकान अग्रवाल प्रेस फर्म को किराये पर दी थी। दुकान जर्जर हो गई तो शफकत ने मरम्मत के लिए दुकान खाली करने को कहा। शफकत के मुताबिक अग्रवाल प्रेस में काम करने वाले तौशीन ने रिवाल्वर दिखाकर शफकत से स्टांप पेपर पर लिखवा लिया कि निर्माण के बाद दुकान दोबारा अग्रवाल प्रेस को ही किराये पर देनी होगी। निर्माण पूरा होने से पहले तौशीन दुकान देने का दबाव बनाने लगा। शफकत शिकायत लेकर तौशीन के चाचा उवैश और शोएब के पास गए तो वे हमलावर हो गए। गला दबाने की कोशिश की। तौशीन के साथी समीर पानी वाले ने शफकत के बेटे नवाज को घर से बुलाकर उस पर फायर झोंक दिया। ब्यूरो