फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   owner went to look for a mechanic the thieves stole his truck in bareilly

Bareilly News: खराब होने पर मिस्त्री खोजने गया मालिक, चोर चुरा ले गए ट्रक

Mon, 27 Jan 2025 06:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jan 2025 06:07 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में ट्रक चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
owner went to look for a mechanic the thieves stole his truck in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ट्रक खराब होने पर उसका मालिक सुभाषनगर क्षेत्र में खड़ा कर मिस्त्री ढूंढने चला गया। वापस लौटकर देखा तो वहां ट्रक नहीं मिला। उसका ट्रक चोर चुरा ले गए थे। सुभाषनगर थाने में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र निवासी शाकिर खां अपना ही ट्रक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने दिसंबर में वह ट्रक लेकर बदायूं जा रहे थे। ट्रक खराब होने पर उसे साइड में खड़ा कर शाकिर चौपुला पर मिस्त्री को खोजने चले गए। मिस्त्री नहीं मिलने पर जब वह वापस लौटे तो देखा कि ट्रक मौके पर नहीं था। आसपास काफी तलाश किया लेकिन ट्रक नहीं मिला। थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर सुभाषनगर थाने में ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed