{"_id":"675adc911a81a26c990ef5fc","slug":"overloaded-vehicles-loaded-with-sugarcane-are-roaming-on-the-roads-like-maat-no-action-is-being-taken-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103349-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़कों पर माैत बनकर दाैड़ रहे गन्ना लदे ओवरलोड वाहन, नहीं हो रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़कों पर माैत बनकर दाैड़ रहे गन्ना लदे ओवरलोड वाहन, नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन
बहेड़ी/शाही/रामनगर। ब्लॉकों में जगह-जगह 24 घंटे असुरक्षित तरीकों से गन्नों की ढुलाई हो रही है। कंडम हो चुके ओवरलोडेड ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर माैत बनकर दौड़ रहे हैं। इससे हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है, लेकिन पुलिस व परिवहन विभाग की टीम इन पर मेहरबान बनी हुई है। रामनगर में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य स्थानों पर कुछेक को छोड़कर चालान काटने की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
रविवार को आंवला के रामनगर में गन्ने से लडे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से मंत्री की कार हादसे का शिकार होने से बच गई थी। मंत्री के आदेश के बाद पुलिस ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद भी संबंधित विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
बहेड़ी में गन्ने से लदे ओवरलोडेड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से रोजाना सड़कों पर गन्ना गिरता रहता है। इनके पास से गुजरने में भी लोगों को हमेशा डर सताता रहता है। नगर की केसर चीनी मिल को जाने वाले नैनीताल रोड, नदेली रोड, मुड़िया नबी बख्श रोड पर रोजाना यह नजारा देखने को मिलता है। परिवहन विभाग की मेहरबानी के चलते कंडम हो चुके ट्रक व अन्य वाहनों से भी गन्नों की ढुलाई कराई जा रही है। पुलिस और परिवहन विभाग ने गन्ने की ओवरलोडिंग को चेक करना तो दूर की बात उनके कागजात तक नहीं जांचे।
विज्ञापन
गन्ना खरीद केंद्रों से ओवरलोड गन्ने के ट्रक व खुले हुए बड़े-बड़े ट्राले गन्ने की ढुलाई कर रहे हैं। यह ट्राले ट्रैक्टर से जुड़कर चलते हैं। इसमें चार सौ क्विंटल से ज्यादा गन्ना भरा जाता है, जबकि नियम अनुसार इस तरह गन्ने की ढुलाई पर प्रतिबंध है।
--
ओवरलोड को लेकर हमेशा अभियान चलाया जाता रहा है, लेकिन गन्ने के ट्रक अगर पुलिस रोकती है तो चीनी मिल के अधिकारी आपत्ति करते हैं। इसके खिलाफ टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा।
- संजय तोमर, इंस्पेक्टर बहेड़ी।
--
प्रतिदिन गुजरते हैं सैकड़ों ओवरलोड वाहन
शाही तिराहे से प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। मीरगंज स्थित शुगर मिल में गन्ना सप्लाई के लिए ऐसे वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है, जो किसी भी तरह से परिवहन विभाग के यातायात मानकों के तहत फिट नहीं बैठते। ये 180 क्विंटल क्षमता से दोगुना गन्ना लादकर निकलते हैं। प्रति माह किए जाने वाले चालान का लक्ष्य पूरा करने के लिए छोटे वाहनों को ही अक्सर निशाना पुलिस बनाती है। संवाद
--
लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रिफ्लेक्टर लगाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
-दिनेश कुमार सिंह, आरटीओ, प्रवर्तन, बरेली